Advertisment

24th November 2026

BREAKING NEWS

मितानिन बहनों के सेवाभाव को किया नमन, डॉ. अंशुमान चौधरी ने दी मितानिन दिवस की शुभकामनाएँ

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ के टॉप-10 बाल वैज्ञानिकों में बनाई जगह, 'कृषिबॉट' (KrishiBot) प्रोजेक्ट में

मातृशक्ति राष्ट्र निर्माण की सशक्त आधारशिला- जिलाधीश संतन देवी जांगड़े

5 किलोमीटर ‘DWPS Mini Marathon – Run for No Drugs’ में 200 विद्यार्थियों ने लिया उत्साहपूर्वक हिस्सा

यहां गुनाह हवा के छिपाये जाते हैँ..... चिराग खुद नहीं बुझते, बुझाये जाते हैं....

अखिल भारतीय योग शिक्षक महासंघ : योग शिक्षकों को एकजुट कर बनी नई जिला कार्यकारिणी, नीलू सिंह को सर्वसम्मति से जिलाध्यक्ष की कमान

Praveen Nishee Mon, Aug 10, 2026

योग शिक्षकों के अधिकार, सम्मान और सुरक्षा के लिए केंद्र सरकार के समक्ष जल्द पेश होगा 11 सूत्रीय मांग-पत्र; राष्ट्रीय योग आयोग की मांग पर जोर।

मनेन्द्रगढ़। एमसीबी। योग को नई दिशा और नया आयाम देने के राष्ट्रीय अभियान के तहत मनेन्द्रगढ़ में अखिल भारतीय योग शिक्षक महासंघ की जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया। वरिष्ठ सेवानिवृत्त प्राचार्य एम.एल. श्रीवास्तव की अध्यक्षता एवं पतंजलि योग समिति के जिला प्रभारी सतीश उपाध्याय की गरिमामयी उपस्थिति में आयोजित बैठक में योग शिक्षकों एवं साधकों के हितों, सम्मान, सहयोग और सामाजिक उत्तरदायित्व को लेकर संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया गया।

कार्यक्रम में श्रीमती नीलू सिंह को सर्वसम्मति से जिला अध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया। नवनियुक्त जिला अध्यक्ष ने संगठन के उद्देश्यों को स्पष्ट करते हुए कहा कि योग शिक्षकों के अधिकारों, हितों और सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए संगठन निरंतर सक्रिय रहेगा।

नई कार्यकारिणी में इन्हें मिली जिम्मेदारी

नवगठित कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष के रूप में कल्पना सिंह राजपूत एवं रूपा पोद्दार, महासचिव विनोद कुमार सोनी एवं सुनील कुमार गुप्ता, सचिव मनीष कुमार गुप्ता एवं कृष्णकांत ताम्रकार, संयुक्त सचिव नीलम दुबे, संगठन सचिव भैरव केसरवानी, मीडिया प्रचार सचिव प्रवीण निशी तथा विधिक सलाहकार के रूप में अधिवक्ता विनय पाठक को मनोनीत किया गया।

संरक्षक एवं मार्गदर्शन मंडल में एम.एल. श्रीवास्तव, पवन पोद्दार एवं राकेश अग्रवाल को शामिल किया गया।

संगठन के विस्तार एवं संचालन को गति देने के लिए कार्यकारिणी में विष्णु प्रसाद कोरी, बलवीर कौर, पिंकी सलूजा, विवेक कुमार तिवारी, दिवाकर मिश्रा, गंगा भोजवानी, हर्षलता खियानी, विकास कुमार गोयल, मनोज कुमार भोजवानी, जगदंबा अग्रवाल, कविता मंगतानी, रामसेवक विश्वकर्मा, नीरज कुमार अग्रवाल, बबीता अग्रवाल, विमल यादव, आर्य डेविड, धर्मराज वर्मा, अर्चना सेजपाल, बबली सिंह, विमला यादव, दीपा, अर्चना अग्रवाल, नीतू मन्हारे, कंचन पासवान, अनामिका, कुसुम, गीता पासी, विपिन जैन सहित अन्य सदस्यों को शामिल किया गया।

केंद्र सरकार के समक्ष रखी जाएगी 11 सूत्रीय मांग

नवनियुक्त जिला अध्यक्ष नीलू सिंह ने कहा कि एमसीबी जिला इकाई की ओर से शीघ्र ही भारत सरकार के समक्ष 11 सूत्रीय मांग-पत्र प्रस्तुत किया जाएगा। इसमें योग शिक्षकों के हितों, अधिकारों एवं सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए राष्ट्रीय योग आयोग के गठन तथा विश्वविद्यालय अनुदान आयोग से मान्यता प्राप्त संस्थानों से योग में उच्च शिक्षा प्राप्त करने वाले योग शिक्षकों के लिए राष्ट्रीय योग शिक्षक पंजीकरण नीति लागू करने सहित विभिन्न मांगों पर जोर दिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि संगठन का उद्देश्य केवल योग शिक्षकों के हितों की रक्षा तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज में योग से जुड़े साधकों और शिक्षकों को राष्ट्रीय पहचान एवं सम्मान दिलाना भी है। इसके लिए विभिन्न क्षेत्रों में आवश्यक मंच उपलब्ध कराने तथा योग को जन-जन तक पहुंचाने के लिए संगठन निरंतर कार्य करेगा।

उन्होंने कहा कि योग केवल स्वस्थ जीवन का माध्यम नहीं, बल्कि सामाजिक चेतना और राष्ट्र निर्माण का भी सशक्त आधार है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें