वर्षभर की कार्ययोजना पर बनी रणनीति : स्काउटिंग की जिला भारत स्काउट्स एवं गाइड्स जिला संघ एम सी बी के जिला कार्यकारिणी बैठक संपन्न,
Praveen Nishee Sun, Aug 9, 2026
मनेन्द्रगढ़। एमसीबी। भारत स्काउट्स एवं गाइड्स, छत्तीसगढ़ जिला संघ मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर की जिला कार्यकारिणी बैठक जिला मुख्य आयुक्त रामलखन सिंह की अध्यक्षता में जिला संघ कार्यालय, मनेन्द्रगढ़ में संपन्न हुई। बैठक में विगत सत्र की गतिविधियों की समीक्षा करते हुए सत्र 2026–27 की कार्ययोजना, प्रशिक्षण कार्यक्रमों एवं सेवा गतिविधियों को प्रभावी बनाने पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में जिला शिक्षा अधिकारी एवं पदेन जिला आयुक्त (स्काउट) रवि कांत यादव, जिला पंचायत सदस्य उजीत सिंह, राज्य मुख्यालय आयुक्त शैलेन्द्र मिश्रा, सहायक राज्य संगठन आयुक्त जेरमिना एक्का, जिला आयुक्त (गाइड) रश्मि रानी गुप्ता, जिला सचिव अशोक साहू, नव पदस्थ प्रभारी जिला संगठन आयुक्त नागेश्वर साहू, जिला प्रशिक्षण आयुक्त शांतनु कुर्रे, जिला संगठन आयुक्त (गाइड) सोनम कश्यप, विकासखंड सचिव जितेन्द्र सिंह (खड़गवां), उपेन्द्र सिंह (भरतपुर) एवं जितेन्द्र सिंह (मनेन्द्रगढ़), जिला क्वार्टर मास्टर वंश गोपाल सहित जिले के स्काउट-गाइड पदाधिकारी, प्रशिक्षक एवं विभिन्न विकासखंडों के लीडर्स उपस्थित रहे।
बैठक में 18 सूत्रीय एजेंडा पर चर्चा करते हुए पंजीयन-अंशदान, BSG UID निर्माण, वृक्षारोपण अभियान, द्वितीय एवं तृतीय सोपान जांच शिविर, राज्य एवं राष्ट्रपति पुरस्कार पूर्वाभ्यास, बेसिक एवं एडवांस प्रशिक्षण शिविर, स्वरक्षा प्रशिक्षण तथा जिला स्तरीय हाइक एवं ट्रैकिंग कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की गई।
संगठनात्मक सुदृढ़ीकरण के तहत संतोष यादव को जिला कोषाध्यक्ष, अंजू महंत को जिला प्रशिक्षण आयुक्त (गाइड) तथा अनुभव कुमार गुप्ता को सहायक जिला संगठन आयुक्त (स्काउट) पद के लिए सर्वसम्मति से नामित कर प्रस्ताव पारित किया गया।
राज्य मुख्यालय आयुक्त शैलेन्द्र मिश्रा ने स्काउटिंग को सेवा, अनुशासन एवं नेतृत्व से जुड़ा आंदोलन बताते हुए पर्यावरण संरक्षण, पौधारोपण, प्याऊ एवं पशु-पक्षियों के लिए दाना-पानी जैसी सेवा गतिविधियों को बढ़ावा देने पर जोर दिया।
जिला शिक्षा अधिकारी एवं पदेन जिला आयुक्त (स्काउट) रवि कांत यादव ने विद्यालयों में स्काउट-गाइड इकाइयों को सक्रिय कर विद्यार्थियों में अनुशासन, नेतृत्व एवं सेवा भावना विकसित करने की बात कही।
जिला पंचायत सदस्य उजीत सिंह ने संगठन की गतिविधियों की सराहना करते हुए मांग के अनुरूप अतिशीघ्र साउंड सिस्टम उपलब्ध कराने की घोषणा की।
जिला मुख्य आयुक्त रामलखन सिंह ने अधिक से अधिक विद्यालयों को संगठन से जोड़ने और नए प्रशिक्षित लीडर्स तैयार करने का आह्वान किया।
वहीं जिला संगठन आयुक्त नागेश्वर साहू ने समय पर पंजीयन-अंशदान राशि जमा करने एवं OYMS में स्काउट्स-गाइड्स के पंजीयन की जानकारी दी। बैठक में संगठन को और अधिक सशक्त एवं सक्रिय बनाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम का संचालन शांतनु कुर्रे तथा आभार प्रदर्शन जिला सचिव अशोक साहू ने किया।

विज्ञापन