Advertisment

10th August 2026

BREAKING NEWS

JBCCI गठन और तत्काल वेतन वार्ता की मांग; महिला श्रमिकों ने भी बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

कलेक्टर सुश्री संतन देवी जांगड़े ने बच्चों को खिलाई कृमिनाशक दवा

योग शिक्षकों को एकजुट कर बनी नई जिला कार्यकारिणी, नीलू सिंह को सर्वसम्मति से जिलाध्यक्ष की कमान

PIB के वार्तालाप कार्यक्रम में कलेक्टर, मीडिया और युवाओं ने साझा किया नशामुक्त भारत का संकल्प;

स्काउटिंग की जिला भारत स्काउट्स एवं गाइड्स जिला संघ एम सी बी के जिला कार्यकारिणी बैठक संपन्न,

12वें वेतन समझौते पर गरजे कोयला मजदूर, विशाल रैली-प्रदर्शन” : JBCCI गठन और तत्काल वेतन वार्ता की मांग; महिला श्रमिकों ने भी बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

Praveen Nishee Mon, Aug 10, 2026

मनेंद्रगढ़। एमसीबी। हिंद मजदूर सभा के आह्वान एवं चार केंद्रीय श्रम संगठनों की सहमति से कोयला मजदूरों के 12वें वेतन समझौते के लिए ज्वाइंट बाईपारटाइट कमेटी फॉर कोल इंडस्ट्री (JBCCI) का गठन कर वेतन वार्ता तत्काल शुरू करने की मांग को लेकर 10 अगस्त को कोयला मजदूर पंचायत ने विशाल रैली निकालकर प्रदर्शन किया।

हिंद मजदूर सभा के महासचिव हरभजन सिंह सिद्धू के आह्वान पर निकली रैली हसदेव क्षेत्र, एसईसीएल के क्षेत्रीय महाप्रबंधक कार्यालय पहुंची, जहां श्रमिकों ने अपनी मांगों के समर्थन में जोरदार प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा।

प्रदर्शनकारियों ने मांग की कि 12वें वेतन समझौते के लिए जेबीसीसीआई का गठन कर मजदूरों की मांगों पर तत्काल चर्चा प्रारंभ की जाए। साथ ही पूर्व वेज बोर्ड में बनी सहमतियों को पूरी तरह क्रियान्वित करने तथा सभी लंबित विषयों पर शीघ्र निर्णय लिया जाए।

रैली में महिला श्रमिकों की भी उल्लेखनीय भागीदारी रही। श्रीमती संध्या, रानी कोल, कुमुद, चंद्रा कुमारी, फूलवती सिंह, सरोज और ममता सहित बड़ी संख्या में महिला श्रमिकों ने प्रदर्शन में शामिल होकर मजदूरों के असंतोष और मांगों को मुखरता से सामने रखा।

रैली का नेतृत्व कोयला मजदूर पंचायत के क्षेत्रीय महासचिव सुनील पाण्डेय एवं अध्यक्ष सत्यदेव सिंह ने किया। प्रदर्शन में इंद्रजीत सिंह, पंकज सिंह, मनोज चौहान, अशोक दीवान, योगेंद्र त्रिपाठी, उज्ज्वल, सुरेश पटेल, देवनारायण सिंह, नारायण चक्रवर्ती, राम प्रवेश, राजकुमार साहू, अनिल पटेल, दुर्गेश सिंह, अशोक कुमार, रमेश साहू, जटाशंकर, सुनील गुप्ता, संदीप और विद्यासागर सहित सैकड़ों श्रमिकों ने भाग लिया।

विज्ञापन

जरूरी खबरें