Advertisment

24th November 2026

BREAKING NEWS

मितानिन बहनों के सेवाभाव को किया नमन, डॉ. अंशुमान चौधरी ने दी मितानिन दिवस की शुभकामनाएँ

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ के टॉप-10 बाल वैज्ञानिकों में बनाई जगह, 'कृषिबॉट' (KrishiBot) प्रोजेक्ट में

मातृशक्ति राष्ट्र निर्माण की सशक्त आधारशिला- जिलाधीश संतन देवी जांगड़े

5 किलोमीटर ‘DWPS Mini Marathon – Run for No Drugs’ में 200 विद्यार्थियों ने लिया उत्साहपूर्वक हिस्सा

यहां गुनाह हवा के छिपाये जाते हैँ..... चिराग खुद नहीं बुझते, बुझाये जाते हैं....

राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का जिला स्तरीय शुभारंभ : कलेक्टर सुश्री संतन देवी जांगड़े ने बच्चों को खिलाई कृमिनाशक दवा

Praveen Nishee Mon, Aug 10, 2026

मनेंद्रगढ़। एमसीबी। राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का जिला स्तरीय शुभारंभ स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय, मनेन्द्रगढ़ में कलेक्टर सुश्री संतन देवी जांगड़े की अध्यक्षता एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अविनाश खरे के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत स्वास्थ्य एवं शिक्षा विभाग के संयुक्त प्रयास से बच्चों को कृमिनाशक दवा खिलाकर की गई। इस दौरान अधिकारियों ने बच्चों को कृमि संक्रमण से बचाव, स्वच्छता के महत्व तथा कृमि मुक्ति से होने वाले शारीरिक एवं मानसिक विकास के लाभों की जानकारी दी। साथ ही जिले के सभी लक्षित बच्चों तक दवा पहुंचाकर उन्हें कृमि संक्रमण से सुरक्षित रखने का संकल्प दोहराया गया। इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी रविकांत यादव, नोडल अधिकारी डॉ. सुधांशु पटेल, डॉ. नम्रता चक्रवर्ती, डॉ. वासिक असदक, डीपीएम शिशिर जायसवाल, बीईओ विपिन सिंह, आरबीएसके नोडल डॉ. अतीक, बीपीएम सुलेमान, प्रभारी प्राचार्य इरफान, बीईई प्रमेंद्र सिंह, डीपीएचएनओ लक्ष्मी रजक, बीडीएम जगदीश सिंह सहित स्वास्थ्य एवं शिक्षा विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। जिला प्रशासन ने अभिभावकों से अपील की है कि वे अपने बच्चों को कृमि नाशक दवा का सेवन अवश्य कराएं, ताकि वे स्वस्थ रहकर बेहतर शारीरिक एवं मानसिक विकास कर सकें।

विज्ञापन

जरूरी खबरें