Advertisment

24th October 2026

BREAKING NEWS

अख्तर जावेद उस्मानी ने स्थानांतरण नीति के उल्लंघन पर जताई चिंता, एसईसीएल निदेशक मंडल को भेजा पत्र

दुर्गा पंडाल में आयोजित संगीत संध्या में संगीत कलाकारों की शानदार प्रस्तुति

नदी ने धूप से क्या कह दिया रवानी में..... उजाले पांव पटकने लगे हैं पानी में.....

शस्त्र पूजन केवल परम्परा नहीं, बल्कि धर्म, राष्ट्र और समाज की रक्षा के संकल्प का प्रतीक है

संबोधन की 50 वर्षों की यात्रा साहित्य कला और पर्यटन तथा पर्यावरण  के विकास की संघर्ष पूर्ण यात्रा रही है-इंदिरा सेंगर 

: खाद्य आयोग के अध्यक्ष  गुरप्रीत सिंह बाबरा ने की खाद्य विभाग की समीक्षा,फ़ोर्टिफ़ाइड राइस के बारे में लोगों को जागरूक करने दिये निर्देश

Admin Fri, Aug 4, 2023

मनेंद्रगढ़, 04/08/2023/ छत्तीसगढ़ राज्य खाद्य आयोग के अध्यक्ष  गुरप्रीत सिंह बाबरा की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में भरतपुर-सोनहत विधायक  गुलाब कमरो, मनेंद्रगढ़ विधायक डॉ. विनय जायसवाल, कलेक्टर  नरेंद्र दुग्गा भी उपस्थित थे।

बैठक में जिला खाद्य अधिकारी  संजय ठाकुर ने जिले में राशन दुकानों की वर्तमान स्थिति के बारे विस्तृत जानकारी दी। अध्यक्ष  गुरप्रीत सिंह बाबरा ने पीडीएस के संबंध में प्राप्त शिकायतों और उसके निराकरण के संबंध में आवश्यक जानकारी ली। उन्होंने कहा कि दुकानों में राशन वितरण में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। फोर्टिफाइड राइस के लिए आमजनों को जागरूक करने सभी पीडीएस दुकानों में फ़्लैक्स बैनर लगाना सुनिश्चित करें। पीडीएस दुकानों में सभी आवश्यक पंजी संधारित करना सुनिश्चित करें। सभी स्कूल-छात्रावास और आश्रम शाला में खाद्य विभाग का हेल्पलाइन नंबर और जानकारी डिस्प्ले होना चाहिए। भवन विहीन पीडीएस दुकानों का चिन्हांकन करके नये भवन निर्माण के लिए शासन को प्रस्ताव भेजें। श्री बाबरा ने महिला एवं बाल विकास विभाग को बच्चों के पोषण आहार पर विशेष ध्यान देने की बात कही। बैठक में क्षेत्रीय विधायक  गुलाब कमरो और डॉ. विनय जायसवाल ने भी खाद्य विभाग के सुदृढ़ीकरण के लिए अपने विचार व्यक्त किए। कलेक्टर  दुग्गा ने पीडीएस दुकानों में टॉल फ्री नंबर चस्पा करने और दुकानों में खाद्य पदार्थों की सही स्टैकिंग करने के संबंध में आवश्यक निर्देश दिये। बैठक में खाद्य आयोग के सदस्य और अधिकारीगण तथा अन्य जनप्रतिनिधि बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

विज्ञापन

जरूरी खबरें