Advertisment

24th October 2026

BREAKING NEWS

अख्तर जावेद उस्मानी ने स्थानांतरण नीति के उल्लंघन पर जताई चिंता, एसईसीएल निदेशक मंडल को भेजा पत्र

दुर्गा पंडाल में आयोजित संगीत संध्या में संगीत कलाकारों की शानदार प्रस्तुति

नदी ने धूप से क्या कह दिया रवानी में..... उजाले पांव पटकने लगे हैं पानी में.....

शस्त्र पूजन केवल परम्परा नहीं, बल्कि धर्म, राष्ट्र और समाज की रक्षा के संकल्प का प्रतीक है

संबोधन की 50 वर्षों की यात्रा साहित्य कला और पर्यटन तथा पर्यावरण  के विकास की संघर्ष पूर्ण यात्रा रही है-इंदिरा सेंगर 

: देश के प्रति अपने जिम्मेदारियां को पूरा करें एक सच्चे एवं अच्छे नागरिकता के गुण को विकसित करें-डॉ ए के तिवारी

Admin Sat, Aug 12, 2023

रायपुर। दिशा कॉलेज में कारगिल विजय दिवस का आयोजन दिशा कॉलेज में  कारगिल विजय दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें कॉलेज के प्राचार्य डॉक्टर ए के तिवारी द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में कैप्टन ललित कुमार दुबे राष्ट्रीय संगठन मंत्री एक्स आर्मी फाउंडेशन पूर्व सैनिक दिनेश मिश्रा राष्ट्रीय अध्यक्ष एक्स आर्मी फाउंडेशन एवं राकेश प्रताप सिंह राष्ट्रीय सचिव एक्स आर्मी फाउंडेशन एवं कॉलेज के प्राचार्य डॉ एके तिवारी उपस्थित रहे। कारगिल विजय दिवस युद्ध में शहीद होने वाले भारतीय सेना के जवानों को और देश के प्रति दी गई कुर्बानी की याद में मनाया जाता है जिन्होंने कर्तव्य की पंक्ति में अपने प्राण न्योछावर दिए थे। दिशा कॉलेज के प्राचार्य डॉ ए के तिवारी ने अपने उद्बोधन में कहा कि देश के प्रति अपने जिम्मेदारियां को पूरा करें एक सच्चे एवं अच्छे नागरिकता के गुण को विकसित करें। कार्यक्रम में उपस्थित कैप्टन ललित कुमार दुबे राष्ट्रीय संगठन मंत्री आर्मी फाउंडेशन अपने उद्बोधन में कहा कि देश के प्रति जिज्ञासा प्रेम की भावना प्रत्येक नागरिक में होना चाहिए। दिनेश मिश्रा राष्ट्रीय अध्यक्ष एक आर्मी फाउंडेशन ने भी अपने उद्बोधन में कहा कि आप देश के कर्णधार हो इसलिए देश प्रेम की भावना के साथ एक अच्छे नागरिकता के गुण विकसित करेंऔर इसी के साथ उन्होंने बौद्धिक विकास पर बोल दिया और यह तभी संभव है जब हमारे खानपान की शैली सही तरह से होगी अच्छा खाना बहुत जरूरी है और उन्होंने आजादी के महत्व को भी स्पष्ट किया । उसके बाद आता है कार्यक्रम का आभार प्रदर्शन डॉ कमलजीत कौर द्वारा किया गया कार्यक्रम में कॉलेज के सभी प्राध्यापक गण उपस्थित रहे।

विज्ञापन

जरूरी खबरें