Advertisment

21st August 2026

BREAKING NEWS

कीमतें क्या है हमारी उसे मालूम ही नहीं... उसकी ख्वाहिश है हम मुफ्त में हासिल हो जाएँ...

योग और प्राकृतिक चिकित्सा पद्धतियां स्वस्थ जीवनशैली के लिए महत्वपूर्ण हैं-प्रतिमा यादव

नन्हे कदमों ने दिया स्वच्छता का बड़ा संदेश

रामचरितमानस और प्रभु श्री राम के चरित्र का चिंतन मनन और अनुसरण करने की अपील

सावन सुंदरी प्रतियोगिता में We लीना शाह ने प्रथम तथा प्रतिभा ने द्वितीय स्थान हासिल किया

: गोवर्धन सतनामी की हाथी के हमले से मौत हो गई. एक अन्य व्यक्ति घुरऊ साहू को भी हाथी ने घायल कर दिया है.- मयंक अग्रवाल वनमंडलाधिकारी

Admin Mon, Aug 14, 2023

https://youtube.com/shorts/1LFPn1habEM?feature=share बलौदाबाजार।  वनमंडलाधिकारी मयंक अग्रवाल ने बताया, आज लगभग 10.30 बजे सूचना मिली कि अर्जुनी वन परिक्षेत्र अंतर्गत ग्राम कुशगढ़ में खेत मे कार्य कर रहे गोवर्धन सतनामी की हाथी के हमले से मौत हो गई. एक अन्य व्यक्ति घुरऊ साहू को भी हाथी ने घायल कर दिया है. सूचना मिलते ही तत्काल वन अमला मौके पर पहुंचा और घायल को प्राथमिक उपचार के बाद रायपुर भेजा. मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है. मृतक के परिवार को तत्काल सहायता के रूप में 25 हजार रुपए दिए गए हैं. उन्होंने बताया कि हाथी अभी वहां पर एक ही है, जो झुंड से भटककर महासमुंद के रास्ते आ गया है.वनमंडलाधिकारी ने ग्रामीणों से अपील की है कि हाथी के नजदीक न जाएं. बच्चों को खासतौर पर सतर्क रखें. वन अमला हाथी पर निगरानी रख रहा है ।

विज्ञापन

जरूरी खबरें