Advertisment

21st August 2026

BREAKING NEWS

नन्हे कदमों ने दिया स्वच्छता का बड़ा संदेश

रामचरितमानस और प्रभु श्री राम के चरित्र का चिंतन मनन और अनुसरण करने की अपील

सावन सुंदरी प्रतियोगिता में We लीना शाह ने प्रथम तथा प्रतिभा ने द्वितीय स्थान हासिल किया

आईसेक्ट एजुकेशन सेंटर मनेंद्रगढ़ में साइबर सेल की विशेष कक्षा का आयोजन

आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को मिलेगी मजबूती : टी.आर. कश्यप

: हिंदी- पारंपरिक ज्ञान से कृत्रिम बुद्धिमत्ता की और कैसे बढ़े- अशोक साहू

Admin Fri, Sep 15, 2023

मनेन्द्रगढ़।एमसीबी। भारत स्काउट एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ के आदेश के तहत आज दिनांक 14/ 9/ 2023 को हिंदी दिवस के अवसर पर शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय शिक्षा विभाग मनेन्द्रगढ़ में हिंदी दिवस का आयोजन किया गया। जिसकी थीम थी हिंदी- पारंपरिक ज्ञान से कृत्रिम बुद्धिमत्ता। इस थीम पर जिला सचिव स्काउट गाइड जिला एमसीबी अशोक साहू ने छात्राओं के समक्ष अपने विचार प्रस्तुत किये। कार्यक्रम के तहत हिंदी पर छात्राओं के द्वारा कविता पाठ मुहावरों से कहानी एवं दोहे की अंताक्षरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में संस्था के प्राचार्य  सत्येंद्र कुमार सिंह वरिष्ठ व्याख्याता  राजीव सोनी  चंदन केवट वरिष्ठ व्याख्याता श्रीमती सुशीला एक्का एवं श्रीमती एग्नेस आनंद दास उपस्थित थी।

विज्ञापन

जरूरी खबरें