Advertisment

21st August 2026

BREAKING NEWS

नन्हे कदमों ने दिया स्वच्छता का बड़ा संदेश

रामचरितमानस और प्रभु श्री राम के चरित्र का चिंतन मनन और अनुसरण करने की अपील

सावन सुंदरी प्रतियोगिता में We लीना शाह ने प्रथम तथा प्रतिभा ने द्वितीय स्थान हासिल किया

आईसेक्ट एजुकेशन सेंटर मनेंद्रगढ़ में साइबर सेल की विशेष कक्षा का आयोजन

आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को मिलेगी मजबूती : टी.आर. कश्यप

: महाराज और महारानी के बारे में जो बोला गया उसे हम क्षमा कैसे कर सकते हैं- टीएस सिंहदेव

Admin Mon, Aug 28, 2023

https://youtu.be/Ul27z12NdVc?si=7kVaX-B92IWIt5x7 बलरामपुर। उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव ने सामरी विधानसभा कार्यकर्ता सम्मेलन भेट मुलाक़ात में कहा कि कई लोगों के व्यक्तिगत रूप से मुझे बहु भला बुरा कहा लेकिन मैंने इसमें कभी राजनीति को नहीं लाया। मुझे कुछ कहने से दिक्कत नहीं है लेकिन सरगुजा के महाराज को सार्वजनिक मंच से जो कुछ कहा गया वह माफी के योग्य नहीं है। महाराज और महारानी के बारे में जो बोला गया उसे हम क्षमा कैसे कर सकते हैं। उन्होंने आगे यह भी कहा कि मुझे सार्वजनिक रूप से यह कहा गया कि मुझसे किसी के जीवन को खतरा है। यह बात भी बिलकुल क्षमा के योग्य नहीं है। उन्होंने कहा कि यह बात सीमा पार करके कहा गया। दरअसल कांग्रेस के ही विधायक बृहस्पति सिंह ने टीएस सिंहदेव के खिलाफ यह आरोप लगाया था कि उनसे उनको जान का खतरा है। उस समय भी इस मुद्दे पर बड़ा बवाल हुआ था लेकिन लग रहा था कि अब मामला शांत हो चुका है लेकिन आज टीएस बाबा ने इस मुद्दे पर बोलकर कांग्रेस आलाकमान के माथे पर पसीना ला दिया है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें