Advertisment

24th October 2026

BREAKING NEWS

अख्तर जावेद उस्मानी ने स्थानांतरण नीति के उल्लंघन पर जताई चिंता, एसईसीएल निदेशक मंडल को भेजा पत्र

दुर्गा पंडाल में आयोजित संगीत संध्या में संगीत कलाकारों की शानदार प्रस्तुति

नदी ने धूप से क्या कह दिया रवानी में..... उजाले पांव पटकने लगे हैं पानी में.....

शस्त्र पूजन केवल परम्परा नहीं, बल्कि धर्म, राष्ट्र और समाज की रक्षा के संकल्प का प्रतीक है

संबोधन की 50 वर्षों की यात्रा साहित्य कला और पर्यटन तथा पर्यावरण  के विकास की संघर्ष पूर्ण यात्रा रही है-इंदिरा सेंगर 

: 22 वीं सीनियर मास्टर बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप प्रतियोगिता में शहर के श्रेयांश जैन ने उल्लेखनीय प्रदर्शन करते हुए चौथा स्थान पर

Admin Mon, Sep 4, 2023

मनेन्द्रगढ़। एमसीबी।  छत्तीसगढ़ प्रदेश बॉडी बिल्डिंग एसोसिएशन द्वारा 22वीं सीनियर मास्टर बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप प्रतियोगिता में शहर के श्रेयांश जैन ने उल्लेखनीय प्रदर्शन करते हुए चौथा स्थान हासिल किया है. श्रेयांश की इस उपलब्धि पर क्षेत्र के लोगों में खुशी का माहौल है. राजनादगांव में आयोजित मिस्टर छत्तीसगढ़ प्रतियोगिता में श्रेयांश जैन के चौथा स्थान प्राप्त करने पर जिले के लोगों ने श्रेयांश को बधाई दी है. गत रविवार को राजनांदगाव में कई वर्गो में मिस्टर छत्तीसगढ़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था. इस प्रतियोगिता में सिविल लाइन निवासी ऋषभ जैन के पुत्र श्रेयांश जैन 70 किलोग्राम वर्ग में शामिल हुए. इस प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए श्रेयांश ने पूरे छत्तीसगढ़ में चौथा स्थान प्राप्त किया. श्रेयांश ने बताया कि बीते वर्ष मिश्र छत्तीसगढ़ प्रतियोगिता में 65 किलोग्राम वर्ग में शामिल होकर उसने पूरे प्रदेश में तीसरा स्थान प्राप्त किया था इस वर्ष भी वह 65 किलोग्राम वर्ग में शामिल होना चाह रहा था लेकिन वजन बढ़ने के कारण अपने से वरिष्ठ लोगों के साथ उसने प्रतियोगिता में शामिल होना पड़ा. इसके लिए देवता की तिथि की घोषणा होने के बाद मात्र 25 दिनों के अंदर उसने अपनी तैयारी पूरी की और कड़े संघर्ष के बाद उसे पूरे छत्तीसगढ़ में चौथा स्थान मिला है. मुझे छत्तीसगढ़ में चौथा स्थान प्राप्त करने पर श्रेयांश के मित्रों और शुभचिंतकों ने उसे बधाई दी हैं वहीं उसके परिवार में खुशी का माहौल है.

विज्ञापन

जरूरी खबरें