Advertisment

24th October 2026

BREAKING NEWS

अख्तर जावेद उस्मानी ने स्थानांतरण नीति के उल्लंघन पर जताई चिंता, एसईसीएल निदेशक मंडल को भेजा पत्र

दुर्गा पंडाल में आयोजित संगीत संध्या में संगीत कलाकारों की शानदार प्रस्तुति

नदी ने धूप से क्या कह दिया रवानी में..... उजाले पांव पटकने लगे हैं पानी में.....

शस्त्र पूजन केवल परम्परा नहीं, बल्कि धर्म, राष्ट्र और समाज की रक्षा के संकल्प का प्रतीक है

संबोधन की 50 वर्षों की यात्रा साहित्य कला और पर्यटन तथा पर्यावरण  के विकास की संघर्ष पूर्ण यात्रा रही है-इंदिरा सेंगर 

: साप्ताहिक समय सीमा की बैठक में श्री लंगेह ने अधिकारियों को नियमित छात्रावास का निरीक्षण के दिये निर्देश  

Admin Tue, Aug 8, 2023

कोरिया 08 अगस्त 2023/कलेक्टर  विनय कुमार लंगेह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में साप्ताहिक समय सीमा की बैठक संपन्न हुई। बैठक में कलेक्टर ने मुख्यमंत्री भेंट मुलाकात में हुई घोषणाओं की कार्य प्रगति की समीक्षा करते हुए गोधन न्याय योजना की गहन समीक्षा की। उन्होंने जन चौपाल, जन शिकायत, पीजी पोर्टल के माध्यम से प्राप्त आवेदनों की विभागवार समीक्षा करते हुए समय सीमा में निराकरण करने के निर्देश दिए।

बैठक में कलेक्टर ने गौठान में गोबर खरीदी की समीक्षा करते हुए सभी गौठानों में अधिक से अधिक गोबर खरीदी सुनिश्चित करने को कहा तथा गौमूत्र से बने उत्पादों का शत प्रतिशत विक्रय करने के निर्देश दिए। उन्होंने मुख्यमंत्री स्कूल जतन, रोका-छेका अभियान की समीक्षा ली तथा विभिन्न समाज के भवनों के निर्माण कार्य को जल्द पूर्ण करने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री लंगेह ने जिले में संचालित छात्रावास का नियमित निरीक्षण करने तथा वहॉ समुचित व्यवस्था करने के निर्देश दिये साथ ही तहसीलदारों को ग्रामीणों, किसानों की समस्याओं का तत्काल निराकरण करने के निर्देश देते हुए कहा कि गिरदावरी, सीमांकन, नामांतरण, नकल व ई-पंजीयन जैसे कार्य को तत्काल कराएं। बैठक में उपस्थित खाद्य अधिकारी को निर्देशित किया कि राशन दुकान से नियमित रूप से राशन कार्ड धारियों को खाद्य सामग्री समय पर मिले। कलेक्टर ने कहा कि राज्य में खरीफ फसल बुआई कार्य के पूर्व खुले में चराई कर रहे पशुओं को रोका-छेका अभियान चलाकर पशुपालकों को मुनादी के जरिए जागरूक करने को कहा तथा समझाइश के बाद भी न मानने पर आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए। सभी शासकीय भवनों में होने वाले सीपेज को रोकने के लिए एक उच्च स्तरीय कार्य योजना बनाकर ऐसे सभी भवनों को चिन्हाकिंत कर तत्काल सीपेज रोकने की कार्यवाही करने के निर्देश दिये। बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी, संयुक्त कलेक्टर नीलम टोप्पो, बैकुंठपुर एसडीएम श्रीमती अंकिता सोम, डिप्टी कलेक्टर व सोनहत एसडीएम  राकेश कुमार साहू सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे। कलेक्टर जनदर्शन में मिले 46 आवेदन- समय सीमा की बैठक के उपरांत आयोजित जनदर्शन में 46 लोगों ने विभिन्न विभागों से जुड़े आवेदन कलेक्टर के समक्ष प्रस्तुत किये। कलेक्टर ने सभी विभागों के अधिकारियों को ऐसे सभी आवेदनों के जल्द निराकरण के निर्देश दिए। जनदर्शन में मुख्य रुप से राजस्व मामलों, बिजली सम्बन्धी समस्या, मनरेगा, राशन कार्ड तथा अन्य मामलों से सम्बंधित आवेदन प्राप्त हुए।

विज्ञापन

जरूरी खबरें