Advertisment

24th October 2026

BREAKING NEWS

अख्तर जावेद उस्मानी ने स्थानांतरण नीति के उल्लंघन पर जताई चिंता, एसईसीएल निदेशक मंडल को भेजा पत्र

दुर्गा पंडाल में आयोजित संगीत संध्या में संगीत कलाकारों की शानदार प्रस्तुति

नदी ने धूप से क्या कह दिया रवानी में..... उजाले पांव पटकने लगे हैं पानी में.....

शस्त्र पूजन केवल परम्परा नहीं, बल्कि धर्म, राष्ट्र और समाज की रक्षा के संकल्प का प्रतीक है

संबोधन की 50 वर्षों की यात्रा साहित्य कला और पर्यटन तथा पर्यावरण  के विकास की संघर्ष पूर्ण यात्रा रही है-इंदिरा सेंगर 

: फोटोयुक्त निर्वाचक नामावलियों का द्वितीय विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के लिए निर्धारित तिथियों की दी जानकारी , नामावली के प्रारंभिक प्रकाशन हेतु 2 अगस्त को होगा विशेष ग्राम सभा का आयोजन

Admin Tue, Aug 1, 2023

मनेंद्रगढ़, 31 जुलाई 2023/ भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार स्वतंत्र, निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं पारदर्शिता के साथ आगामी विधानसभा आम निर्वाचन 2023 की तैयारियों के तहत कलेक्टर  नरेंद्र दुग्गा ने आज राजनैतिक दलों की बैठक ली। उन्होने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छत्तीसगढ़ द्वारा जारी फोटोयुक्त निर्वाचक नामावलियो का द्वितीय विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अहर्ता तिथि 1 अक्टूबर 2023 के संदर्भ में निर्धारित तिथियों की जानकारी दी। इसके तहत निर्वाचक नामावली का प्रारंभिक प्रकाशन के लिए 2 अगस्त निर्धारित है। दावा आपत्ति प्राप्त करने की तिथि 2 अगस्त से 31 अगस्त तक और मतदान केंद्र स्तर पर विशेष शिविरों का आयोजन 12, 13, 19 एवं 20 अगस्त निर्धारित है। निर्वाचक नामावलियों का अंतिम प्रकाशन 4 अक्टूबर 2023 निर्धारित है।

कलेक्टर श्री दुग्गा ने राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों को मतदान केंद्रों में दिव्यांगजनों एवं 80 वर्ष से अधिक आयु के मतदाताओं को मतदान के लिए उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की जानकारी दी। कलेक्टर श्री दुग्गा ने मीडिया के प्रतिनिधियों से विधानसभा निर्वाचन 2023 में विशेष मतदाता सूची पुनरीक्षण का व्यापक प्रचार-प्रसार करने का आग्रह किया।

उन्होने राजनैतिक दलों से बूथ लेवल एजेंट नियुक्त करने, मतदाता सूची प्राप्त करने, मतदाता सूची में जोड़े गए नए मतदाताओं का नाम एवं विलोपित किए गए मतदाताओं की जानकारी दी। उन्होने बताया कि सेक्टर अधिकारियों द्वारा मतदान केंद्रों में बेसिक सुविधाओं का सत्यापन किया जा रहा है। इसके साथ ही स्वीप गतिविधयों के तहत इवीएम मशीन का डिमोंस्ट्रेशन एवं मतदाता जागरूकता कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। बैठक में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस से  राजेश  सिंह,  शुद्धुलाल वर्मा, भारतीय जनता पार्टी से  आशीष मजूमदार,  आनंद ताम्रकार, छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस से  आदित्यराज डेविड, आम आदमी पार्टी से  विकास पाण्डे, बहुजन समाज पार्टी से  विनय प्रकाश रक़्सेल राजनीतिक दल के प्रतिनिधि तथा मीडिया के  प्रतिनिधि उपस्थित थे।

विज्ञापन

जरूरी खबरें