Advertisment

21st August 2026

BREAKING NEWS

नन्हे कदमों ने दिया स्वच्छता का बड़ा संदेश

रामचरितमानस और प्रभु श्री राम के चरित्र का चिंतन मनन और अनुसरण करने की अपील

सावन सुंदरी प्रतियोगिता में We लीना शाह ने प्रथम तथा प्रतिभा ने द्वितीय स्थान हासिल किया

आईसेक्ट एजुकेशन सेंटर मनेंद्रगढ़ में साइबर सेल की विशेष कक्षा का आयोजन

आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को मिलेगी मजबूती : टी.आर. कश्यप

: कका बाबा का भ्रष्ट राज होगा खत्म सरगुजा संभाग की सभी सीटों पर जीत करेंगे दर्ज - विजय बघेल

Admin Tue, Sep 12, 2023

कोरिया बैकुंठपुर - 12 सितंबर को कोरिया दौरे पर पहुंचे भाजपा के दुर्ग सांसद व घोषणा पत्र समिति के प्रदेश संयोजक विजय बघेल का भाजपा कार्यालय में भाजपाइयों द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। मंच से भाजपा सांसद ने राज्य की भूपेश सरकार पर जमकर हल्ला बोला।विजय बघेल ने संविदा कर्मचारी,मितानिन,आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के जनप्रतिनिधि मंडल व भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए बताया की सरकारें रोजगार देने के लिए होती हैं।महिला सशक्तिकरण के लिए होती हैं।15 साल की भाजपा सरकार ने समूहों की महिलाओं को रोजगार दिया,हमने नौकरियां दीं। लेकिन राज्य के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने महिलाओं से रेडी टू ईट छीनकर उसे भी अपने भ्रष्टाचार का हिस्सा बना लिया। उन्होंने कहा की जिस तरह राज्य भर में संविदा कर्मचारियों के हक हड़पने का कार्य किया गया है भूपेश बघेल इस तानाशाही राज को जनता जान चुकी है।कुर्मी समाज के प्रदेश अध्यक्ष विजय बघेल ने अवगत कराया की जिस कांग्रेस सरकार के घोषणा पत्र में शराबबंदी जैसी बातें दर्ज थी शराबबंदी छोड़िए उनके आबकारी मंत्री अपने क्षेत्र में फ्री सेल शराब की बात करते हैं। आपको बता दें की कोरिया भाजपा मंच से बात रखते हुए कहा की पाटन विधानसभा क्षेत्र से विजय बघेल नही बल्कि पाटन की आम जनता चुनाव लडेगी और जबसे मुझे पाटन से प्रत्याशी घोषित किया गया है।तबसे खुद को कका जैसे शब्द से संबोधित करवाने वाले मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपनी जमीन तलाशने में लग गए हैं। उन्होंने कहा की अगर भूपेश बघेल जनता के लिए काम किए हैं तो पाटन से चुनाव लड़ें और नया स्थान क्यूं तलाश रहे हैं। भाजपा जन घोषणा पत्र समिति के प्रदेश संयोजक विजय बघेल ने कहा की राज्य के कांग्रेस सरकार के लोक लुभावन घोषणा पत्र की कलई खुल चुकी है। इस बार जनता इनके छलावा अभियान का हिस्सा नहीं बनेगी। इसी तारतम्य में जन घोषणा पत्र के लिए सार्वजनिक सुझाव पर चर्चा करते हुए बताया की भाजपा का घोषणा पत्र आम जन के सुझाव पर तैयार होगा और उनका पालन भी निष्ठा पूर्वक जनहित समाज हित में होगा उन्होंने आमजन से सुझाव की अपील करते हुए उपस्थित संविदा कर्मचारियों,आंगनबाड़ी कार्यकर्ता समूह की महिलाओं सहित आमजन और भाजपाइयों से उनका सुझाव पत्र लिया तत्पश्चात भरतपुर सोनहत विधानसभा बैठक के लिए प्रस्थान किए।भाजपा कार्यालय में आयोजित बैठक में सांसद विजय बघेल, भाजपा जिला अध्यक्ष कृष्ण बिहारी जायसवाल,पूर्व मंत्री भईया लाल राजवाड़े,भरतपुर सोनहत विधानसभा की पूर्व विधायक व संसदीय सचिव चंपा देवी पावले,भाजपा जिला उपाध्यक्ष लक्ष्मण राजवाड़े,देवेंद्र तिवारी,शैलेश शिवहरे,जिला महामंत्री विनोद साहू,भाजपा प्रवक्ता विमल गुप्ता,महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष धर्मवती राजवाड़े जिला पंचायत सदस्य सुनीता कुर्रे,जिला पंचायत सदस्य वंदना राजवाड़े,युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष हितेश प्रताप सिंह सहित सभी मंडलों शक्तिकेंद्रो,प्रकोष्ठों के पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

विज्ञापन

जरूरी खबरें