Advertisment

24th October 2026

BREAKING NEWS

अख्तर जावेद उस्मानी ने स्थानांतरण नीति के उल्लंघन पर जताई चिंता, एसईसीएल निदेशक मंडल को भेजा पत्र

दुर्गा पंडाल में आयोजित संगीत संध्या में संगीत कलाकारों की शानदार प्रस्तुति

नदी ने धूप से क्या कह दिया रवानी में..... उजाले पांव पटकने लगे हैं पानी में.....

शस्त्र पूजन केवल परम्परा नहीं, बल्कि धर्म, राष्ट्र और समाज की रक्षा के संकल्प का प्रतीक है

संबोधन की 50 वर्षों की यात्रा साहित्य कला और पर्यटन तथा पर्यावरण  के विकास की संघर्ष पूर्ण यात्रा रही है-इंदिरा सेंगर 

: रक्षाबंधन के पूर्व घरेलू एलपीजी सिलेंडर में 200 रुपए की राहत बहनों के लिए सौगात : कमला

Admin Wed, Aug 30, 2023

  मनेन्द्रगढ़। एमसीबी। घरेलू गैस सिलेंडर पर 200 रुपये प्रति सिलेंडर कम करने के केन्द्र सरकार के फैसले पर भाजपा जिला मंत्री श्रीमती कमला गढ़देवा अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि बढ़ती मंहगाई के बीच गैस सिलेंडर के दामों मे 200 रुपये की कमी निश्चित ही देश की आम महिलाओं के लिए राहत भरी फैसला है। इस फैसले के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आभार व्यक्त की। उन्होंने कहा कि घरेलू एल पी जी गैस उपभोक्ताओं को केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने बड़ी राहत देते हुए प्रति सिलेंडर 200 रुपये कम करने का जो फैसला लिए है वह अवश्य ही देश के माता बहनो के लिए एतिहासिक और बहुत बड़ी खुशी की बात है, माताओ एवं बहनो के लिए उपहार स्वरूप है। श्री मोदी बड़ती महंगाई से जनता को राहत दिलाने को ध्यान में रख कर यह निर्णय लिए है, मोदी जी हमेशा जमीन से जुड़े लोगों की हित व उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत हो इसे ध्यान में रख कर निर्णय लेते हैं। उन्होंने संजारीबालोद विधान सभाक्षेत्र कीविधायक श्रीमती संगीता सिन्हा को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि एक ओर केन्द्र सरकार देश की आम महिलाओ को राहत देते हुए गैस सीलेंडर का दाम कम कर रहे है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें