Advertisment

24th October 2026

BREAKING NEWS

अख्तर जावेद उस्मानी ने स्थानांतरण नीति के उल्लंघन पर जताई चिंता, एसईसीएल निदेशक मंडल को भेजा पत्र

दुर्गा पंडाल में आयोजित संगीत संध्या में संगीत कलाकारों की शानदार प्रस्तुति

नदी ने धूप से क्या कह दिया रवानी में..... उजाले पांव पटकने लगे हैं पानी में.....

शस्त्र पूजन केवल परम्परा नहीं, बल्कि धर्म, राष्ट्र और समाज की रक्षा के संकल्प का प्रतीक है

संबोधन की 50 वर्षों की यात्रा साहित्य कला और पर्यटन तथा पर्यावरण  के विकास की संघर्ष पूर्ण यात्रा रही है-इंदिरा सेंगर 

: आश्रम-छात्रावास में प्रवेश हेतु जिलास्तरीय प्रवेश समिति की बैठक सम्पन्न,प्रवेश हेतु छात्रों में उत्साह का माहौल, रिक्त सीटों से अधिक आवेदन हुए प्राप्त

Admin Fri, Aug 4, 2023

मनेंद्रगढ़, 03 अगस्त 2023 / आदिवासी विकास विभाग द्वारा आश्रम-छात्रावास में छात्रों के प्रवेश हेतु जिलास्तरीय प्रवेश समिति की बैठक गुरुवार को कलेक्टर कक्ष में आयोजित की गई। बैठक में नवीनीकरण और रिक्त सीटों के विरुद्ध नवीन प्रवेश के संबंध में विस्तार से चर्चा किया गया। रिक्त सीटों के विरुद्ध अधिक आवेदन प्राप्त होने के कारण प्रवेश के लिये विकासखंड स्तरीय समिति का गठन किया गया। केल्हारी और कोटाडोल में पोस्ट मैट्रिक छात्रावास खोलने के लिए विधायक  गुलाब कमरो से माँग किया गया। कलेक्टर  नरेंद्र दुग्गा ने आश्रम छात्रावास में शिक्षा की गुणवत्ता में विशेष ध्यान देने की बात कही। उन्होंने आश्रम छात्रावास की साफ़ सफ़ाई और बच्चों के अनुशासन पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि बच्चों के लिए आवश्यक मूलभूत व्यवस्था में कोई कमी नहीं होनी चाहिये। बैठक में क्षेत्रीय विधायक  गुलाब कमरो, जिला सीईओ  आशुतोष चतुर्वेदी, सहायक आयुक्त श्रीमती अंकिता सोम, ज़िला पंचायत के उपाध्यक्ष  वेदन्ती तिवारी, मण्डल संयोजक  संजय श्रीवास्तव तथा अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

विज्ञापन

जरूरी खबरें