Advertisment

24th October 2026

BREAKING NEWS

अख्तर जावेद उस्मानी ने स्थानांतरण नीति के उल्लंघन पर जताई चिंता, एसईसीएल निदेशक मंडल को भेजा पत्र

दुर्गा पंडाल में आयोजित संगीत संध्या में संगीत कलाकारों की शानदार प्रस्तुति

नदी ने धूप से क्या कह दिया रवानी में..... उजाले पांव पटकने लगे हैं पानी में.....

शस्त्र पूजन केवल परम्परा नहीं, बल्कि धर्म, राष्ट्र और समाज की रक्षा के संकल्प का प्रतीक है

संबोधन की 50 वर्षों की यात्रा साहित्य कला और पर्यटन तथा पर्यावरण  के विकास की संघर्ष पूर्ण यात्रा रही है-इंदिरा सेंगर 

: छात्रावासो के औचक निरीक्षण में पहुंचे प्रभारी मंत्री मोहन मरकाम

Admin Sat, Aug 12, 2023

मनेंद्रगढ़। एमसीबी। छत्तीसगढ़ शासन में कैबिनेट मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री मोहन मरकाम पहली बार जिले के दौरे पर आए, इस दौरान मोहन मरकाम काफी सक्रिय नजर आए सबसे पहले उन्होंने रेस्ट हाउस में कार्यकर्ताओं से मुलाकात की एवं उनके सभी समस्याओं एवं संगठन में चल रहे क्रियाकलापों को जाना साथ ही आने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी के लिए मेहनत करने की बात कही। अगले दिन सुबह 7 बजे ही प्रभारी मंत्री छात्रावासों के निरीक्षण के लिए निकल गए जिससे प्रशासनिक महकमे में हड़कंप नजर आया, प्रभारी मंत्री ने जिले के खोंगापानी में बालक आश्रम शाला छात्रावास एवं प्री मैट्रिक छात्रावास सहित मनेंद्रगढ़ में प्री मैट्रिक एवं पोस्ट मेट्रिक छात्रावासों का निरीक्षण किया। इस दौरान वहां उन्होंने छात्रों को मिलने वाले सुविधाओं के बारे में जानकारी ली और किसी भी प्रकार की समस्या होने पर उन्हें अवगत कराने की बात कही, इसके साथ ही हॉस्टल अधीक्षकों सहित सभी अधिकारी कर्मचारियों को सभी उचित व्यवस्था उपलब्ध कराने के लिए निर्देशित किया। प्रभारी मंत्री को सुबह-सुबह अपने बीच पाकर छात्रावास के बालक बालिका काफी खुश नजर आए छात्रावास के एक छात्रा ने बताया कि इतनी सुबह आकर प्रभारी मंत्री ने हमारे छात्रावास का निरीक्षण किया साथ ही किसी भी प्रकार की कमियां या समस्या होने पर अवगत कराने के लिए कहा यह देख कर लगा कि वह काफी सक्रिय हैं और हम छात्र-छात्राओं की सभी समस्याओं को दूर करेंगे। इस औचक निरीक्षण की जानकारी मिलते ही जिले के विभाग से सम्बन्धित समस्त अधिकारी कर्मचारी भी आनन फानन में पहुंचे।

विज्ञापन

जरूरी खबरें