Advertisment

21st August 2026

BREAKING NEWS

कीमतें क्या है हमारी उसे मालूम ही नहीं... उसकी ख्वाहिश है हम मुफ्त में हासिल हो जाएँ...

योग और प्राकृतिक चिकित्सा पद्धतियां स्वस्थ जीवनशैली के लिए महत्वपूर्ण हैं-प्रतिमा यादव

नन्हे कदमों ने दिया स्वच्छता का बड़ा संदेश

रामचरितमानस और प्रभु श्री राम के चरित्र का चिंतन मनन और अनुसरण करने की अपील

सावन सुंदरी प्रतियोगिता में We लीना शाह ने प्रथम तथा प्रतिभा ने द्वितीय स्थान हासिल किया

: आजादी के अमृत महोत्सव पर संगीत समारोह का आयोजन

Admin Sat, Aug 5, 2023

मनेंद्रगढ़, एमसीबी। गीत संगीत एवं सुर साधकों की तपस्या एवं लगन को आगे बढ़ाने हेतु निरंतर 30 वर्षों से प्रयत्न शील संस्था संबोधन संगीत विद्यालय मनेंद्रगढ़ द्वारा  आजादी के अमृत महोत्सव पर संगीत की सुरमई शाम का आयोजन किया  जा रहा है.  गीत गजलों की यह एक यादगार शाम दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल मनेन्द्रगढ़ एवं संबोधन साहित्य एवं कला विकास संस्थान के संयुक्त तत्वावधान मे 6 अगस्त 2023 रविवार को  दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल मनेन्द्रगढ़  के सभागार में संध्या 7:00 बजे से आयोजित होगी। अपनी गायकी के लिए प्रसिद्ध अंचल के चर्चित गायक कलाकार बी रविंद्र कुमार, गीतो एवं लोक  गीतो के सुपरिचित गायक रमेश गुप्ता एवं सरदार  हरमहेंद्र सिंह के  गीत गजल की प्रस्तुतियां  कार्यक्रम का आकर्षण होगी . राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं  मे शामिल तबला वादक दीपक एवं तरुण दास जैसे सुपरिचित कलाकारों के वाद्ययंत्रों की उंगलियों की गति एवं सुरसाधना का परिचय इस कार्यक्रम की विशेषता होगी ।

विज्ञापन

जरूरी खबरें