Advertisment

24th October 2026

BREAKING NEWS

अख्तर जावेद उस्मानी ने स्थानांतरण नीति के उल्लंघन पर जताई चिंता, एसईसीएल निदेशक मंडल को भेजा पत्र

दुर्गा पंडाल में आयोजित संगीत संध्या में संगीत कलाकारों की शानदार प्रस्तुति

नदी ने धूप से क्या कह दिया रवानी में..... उजाले पांव पटकने लगे हैं पानी में.....

शस्त्र पूजन केवल परम्परा नहीं, बल्कि धर्म, राष्ट्र और समाज की रक्षा के संकल्प का प्रतीक है

संबोधन की 50 वर्षों की यात्रा साहित्य कला और पर्यटन तथा पर्यावरण  के विकास की संघर्ष पूर्ण यात्रा रही है-इंदिरा सेंगर 

: राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस 2023-24, विकासखण्ड स्तरीय टॉस्क फोर्स की बैठक सम्पन्न

Admin Mon, Aug 7, 2023

मनेंद्रगढ़, 06/08/2023 / कलेक्टर नरेंद्र कुमार दुग्गा के निर्देशानुसार विकासखण्ड खड़गवां के सभाकक्ष में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के संबंध में विकासखण्ड स्तरीय टॉस्क फोर्स समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस 10 अगस्त को तथा 17 अगस्त को समस्त छूटे हुये बच्चों को (मॉप-अप रॉउड) के तहत एल्बेंडाजोल की गोली खिलाये जाने के विषय में चर्चा की गई जिसमे 01 वर्ष से 02 वर्ष के बच्चो को 200 एम.जी गोली (आधा गोली) तथा 03 से 19 वर्ष के बच्चो को 400 एम.जी. गोली को चबा कर खिलाया जाना है। कोई भी बच्चा छूटना नहीं चाहिए। एसडीएम चिरमिरी और एसडीएम खड़गवा के द्वारा स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि सभी बच्चों को कृमिमुक्त करने के लिए एल्बेंडाजोल का दवा खिलाना आवश्यक है। बैठक में डीपीएम सुलेमान खान, बीएमओ डॉ. एस कुजूर तथा अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

विज्ञापन

जरूरी खबरें