Advertisment

24th October 2026

BREAKING NEWS

अख्तर जावेद उस्मानी ने स्थानांतरण नीति के उल्लंघन पर जताई चिंता, एसईसीएल निदेशक मंडल को भेजा पत्र

दुर्गा पंडाल में आयोजित संगीत संध्या में संगीत कलाकारों की शानदार प्रस्तुति

नदी ने धूप से क्या कह दिया रवानी में..... उजाले पांव पटकने लगे हैं पानी में.....

शस्त्र पूजन केवल परम्परा नहीं, बल्कि धर्म, राष्ट्र और समाज की रक्षा के संकल्प का प्रतीक है

संबोधन की 50 वर्षों की यात्रा साहित्य कला और पर्यटन तथा पर्यावरण  के विकास की संघर्ष पूर्ण यात्रा रही है-इंदिरा सेंगर 

: राष्ट्रीय सेवा योजना तथा हिन्दी विभाग के द्वारा राजभाषा हिंदी दिवस मनाया गया

Admin Fri, Sep 15, 2023

जनकपुर। एमसीबी।शासकीय नवीन महाविद्यालय जनकपुर में राष्ट्रीय सेवा योजना तथा हिन्दी विभाग के द्वारा राजभाषा हिंदी दिवस मनाया गया, कार्यक्रम का संचालन हिन्दी विभाग के विभागाध्यक्ष महावीर पैकरा के द्वारा किया गया कार्यक्रम में हिन्दी भाषा के वर्तमान दशा एवं दिशा के साथ राजभाषा के सम्बन्ध में संवैधानिक प्रावधान तथा राजभाषा अधिनियम तथा नियम के बारे में महाविद्यालय के राजनीति विज्ञान विभागाध्यक्ष एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी अतुल कुमार वर्मा ने बताया ,हिन्दी भाषा की महत्ता के विषय पर प्रकाश डालते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ एस पी त्रिपाठी के द्वारा बताया गया हम सपने जिस भाषा में देखते हैं उसी भाषा में हमारे ज्ञान और विज्ञान का अविष्कार होता है हमे दूसरी भाषाओं को जानना चाहिए पर अपनी मातृभाषा को नहीं भूलना चाहिए। कार्यक्रम में वाणिज्य विभाग के सहायक प्राध्यापक बी एल सोनवानी, भौतिक विज्ञान के विनीत कुमार पाण्डेय , जन्तु विज्ञान के सहायक प्राध्यापक ऋषभ कुमार बोरकर अंग्रेजी के सहायक प्राध्यापक हेमन्त बंजारे ,वनस्पति विज्ञान की अतिथि व्याख्यता श्रृगिका मिश्रा, गितिका वर्मा , रामलाल पटेल , प्रयोगशाला तकनीशियन महरोज बेगम , सुरजीत सिंह, राजाराम सिंह परस्ते,सहित बड़ी संख्या में छात्र एवं छात्राएं उपस्थित रहें।

विज्ञापन

जरूरी खबरें