Advertisment

21st August 2026

BREAKING NEWS

योग और प्राकृतिक चिकित्सा पद्धतियां स्वस्थ जीवनशैली के लिए महत्वपूर्ण हैं-प्रतिमा यादव

नन्हे कदमों ने दिया स्वच्छता का बड़ा संदेश

रामचरितमानस और प्रभु श्री राम के चरित्र का चिंतन मनन और अनुसरण करने की अपील

सावन सुंदरी प्रतियोगिता में We लीना शाह ने प्रथम तथा प्रतिभा ने द्वितीय स्थान हासिल किया

आईसेक्ट एजुकेशन सेंटर मनेंद्रगढ़ में साइबर सेल की विशेष कक्षा का आयोजन

: गंगरेल पर्यटन क्षेत्र में बीयर बार खोले जाने के निर्णय के विरोध में किया गया चक्काजाम

Admin Sun, Aug 13, 2023

  https://youtu.be/eMzLF8YFdGI धमतरी । प्रमुख पर्यटन स्थल गंगरेल बांध व मां अंगारमोती धाम के आसपास बीयर बार खोले जाने का निर्णय का विरोध लगातार किया जा रहा है। इसी कड़ी में गंगरेल पर्यटन क्षेत्र संघर्ष समिति द्वारा धार्मिक भावनाओं व परेशानियों को बीयर बार नहीं खोलने की मांग की जा रही है। इस संबंध में प्रस्तावित बीयर बार की स्वीकृति का विरोध करते हुए गगंरेल चौक के पास लगभग डेढ़ घंटे चक्काजाम सुबह 10 से 11.30 बजे तक किया गया। जिसके पश्चात ज्ञापन सौंपा गया। इस दौरान भाजपा पूर्व गंगरेल मंडल अध्यक्ष ऋषभ देवांगन ने कहा कि गंगरेल पर्यटन क्षेत्र में बरदिहा लेक व्यूह रिसार्ट में बीयरबार व शराब दुकान खोलने का प्रस्ताव स्वीकृत किया गया है। बांध क्षेत्र में मां अंगारमोती का मंदिर है जो कि भक्तों के आस्था का केन्द्र है। यहां दूर-दूर से भक्त पहुंचते है। जिनमें महिलाएं व बच्चे भी होते है। रिसार्ट व मंदिर की दूरी ज्यादा नहीं है। नियमानुसार देखा जाये तो अधिक जनसंख्या वाले निगम क्षेत्र में ही बार खोला जा सकता है लेकिन यहां जन भावनाओं के विपरित शराब खोरी को बढ़ावा दिया जा रहा है। वर्तमान भूपेश सरकार चुनावी घोषणा पत्र में शराबबंदी का वादा करती है लेकिन वादा पूरा करना तो दूर नये-नये शराब दुकान खोले जा रहे है। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन

जरूरी खबरें