Advertisment

21st August 2026

BREAKING NEWS

कीमतें क्या है हमारी उसे मालूम ही नहीं... उसकी ख्वाहिश है हम मुफ्त में हासिल हो जाएँ...

योग और प्राकृतिक चिकित्सा पद्धतियां स्वस्थ जीवनशैली के लिए महत्वपूर्ण हैं-प्रतिमा यादव

नन्हे कदमों ने दिया स्वच्छता का बड़ा संदेश

रामचरितमानस और प्रभु श्री राम के चरित्र का चिंतन मनन और अनुसरण करने की अपील

सावन सुंदरी प्रतियोगिता में We लीना शाह ने प्रथम तथा प्रतिभा ने द्वितीय स्थान हासिल किया

: स्वतंत्रता दिवस पर आरडीए का तोहफा, बकायादारों को सरचार्ज राशि में 50 प्रतिशत तक की छूट

Admin Mon, Aug 14, 2023

रायपुर, / स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर रायपुर विकास प्राधिकरण ने अपने आवंटितियों और बकायादारों को एक मुश्त बकाया राशि भुगतान करने पर सरचार्ज राशि में 30 से 50 प्रतिशत तक की छूट देने की घोषणा की है। यह छूट 31 अगस्त 2023 तक मिलेगी। प्राधिकरण के अध्यक्ष सुभाष धुप्पड़, उपाध्यक्षव्दय सूर्यमणि मिक्षा व शिव सिंह ठाकुर, संचालक मंडल सदस्य ममता रॉय, राजेन्द्र पप्पू बंजारे, हिरेन्द्र देवांगन, मुकेश साहू, और चन्द्रवती साहू ने आवंटितियो की लगातार आ रही मांग के फलस्वरुप प्रशासनिक रुप से यह निर्णय लिया है। सरचार्ज राशि में छूट देने से आवंटितियों को काफी राहत मिलेगी साथ ही उनकी अच्छी बचत भी होगी। वहीं रायपुर विकास प्राधिकरण को सेन्ट्रल बैंक से लिए गए ऋण की वापसी में भी काफी मदद मिलेगी। मुख्य कार्यपालन अधिकारी  धर्मेश कुमार साहू ने आज कार्यालय में सरचार्ज राशि में छूट की घोषणा करते हुए बताया कि इस समय प्राधिकरण को बकायादारों से 187 करोड़ रुपए लेना बाकी है, जिसमें प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत 159 करोड़ रुपए, कौशल्या माता विहार के भूखंड़ों से 21.4 करोड़ रुपए, इन्द्रप्रस्थ रायपुरा योजना से 2.57 करोड़ रुपए तथा अन्य योजनाओं पर 4.03 करोड़ रुपए बकाया है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें