Advertisment

24th October 2026

BREAKING NEWS

अख्तर जावेद उस्मानी ने स्थानांतरण नीति के उल्लंघन पर जताई चिंता, एसईसीएल निदेशक मंडल को भेजा पत्र

दुर्गा पंडाल में आयोजित संगीत संध्या में संगीत कलाकारों की शानदार प्रस्तुति

नदी ने धूप से क्या कह दिया रवानी में..... उजाले पांव पटकने लगे हैं पानी में.....

शस्त्र पूजन केवल परम्परा नहीं, बल्कि धर्म, राष्ट्र और समाज की रक्षा के संकल्प का प्रतीक है

संबोधन की 50 वर्षों की यात्रा साहित्य कला और पर्यटन तथा पर्यावरण  के विकास की संघर्ष पूर्ण यात्रा रही है-इंदिरा सेंगर 

: शिक्षकों का सम्मान करना स्वस्थ परंपरा एवं गौरव की बात-दीवान

Admin Tue, Sep 5, 2023

मनेन्द्रगढ़।एमसीबी। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मनेद्रगढ़ के सहायक नेत्र अधिकारी आर डी दीवान, नगर के प्रतिष्ठित नागरिक एवं वरिष्ठ योग साधक कैलाश दुबे की उपस्थिति में पतंजलि योग समिति से जुड़े विशिष्ट योग शिक्षकों का विधिवत सम्मान किया गया। योग एवं शिक्षा के क्षेत्र में विशिष्ट उपलब्धियां के लिए सम्मान किया गया उनमें शासकीय हाई स्कूल बेलवेहरा की व्याख्याता सुनीता मिश्रा, शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय से सुनीता शर्मा एवं नीलम दुबे, शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय शिक्षा विभाग से सेवानिवृत संस्कृत के व्याख्याता सतीश उपाध्याय, योगासन के कुशल युवा प्रशिक्षक विवेक कुमार तिवारी, को शिक्षक दिवस के अवसर पर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर राकेश अग्रवाल, दिवाकर मिश्रा,  परमानंद सिंह, धर्मराज वर्मा ,कैलाश दुबे, पिंकी सलूजा, जसवीर सिंह रैना ,रामसेवक विश्वकर्मा ,पिंकी रैना, बबली सिंह सरस्वती शिशु मंदिर के वरिष्ठ शिक्षक दिवाकर आचार्य आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन सुप्रसिद्ध गायक एवं समाजसेवी जसवीर सिंह रैना ने किया। इस अवसर पर विशेष रूप से उपस्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के आर डी दीवान ने कहा शिक्षक कि-शिक्षक दिवस पर शिक्षकों का सम्मान करने की इस स्वस्थ परंपरा का सदा निर्वाह होना चाहिए। शिक्षकों का सम्मान करना स्वस्थ समाज की एक उल्लेखनीय परंपरा है। श्री दीवान एवं कैलाश दुबे ने, सम्मानित सभी शिक्षकों योग प्रशिक्षकों का बधाई प्रेषित देते हुए पतंजलि योग समिति के योग साधकों का धन्यवाद ज्ञापित किया।

विज्ञापन

जरूरी खबरें