Advertisment

21st August 2026

BREAKING NEWS

नन्हे कदमों ने दिया स्वच्छता का बड़ा संदेश

रामचरितमानस और प्रभु श्री राम के चरित्र का चिंतन मनन और अनुसरण करने की अपील

सावन सुंदरी प्रतियोगिता में We लीना शाह ने प्रथम तथा प्रतिभा ने द्वितीय स्थान हासिल किया

आईसेक्ट एजुकेशन सेंटर मनेंद्रगढ़ में साइबर सेल की विशेष कक्षा का आयोजन

आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को मिलेगी मजबूती : टी.आर. कश्यप

: सरगुजा पुलिस द्वारा जारी सघन वाहन चेकिंग अभियान के दौरान लक्ज़री कार से 17 लाख रुपये नगद किया गया बरामद

Admin Fri, Sep 15, 2023

अम्बिकापुर । सरगुजा। ( कामेश शुक्ला )आगामी विधानसभा चुनावों के मद्देनजर पुलिस अधीक्षक सरगुजा  सुनील शर्मा (भा.पु.से.)के निर्देशन मे जिले के सभी थाना/चौकी प्रभारियों को कड़ी नाकाबन्दी कर सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाकर आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण हेतु दिशा निर्देश दिए गए हैं, इसी क्रम मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  विवेक शुक्ला, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस  अखिलेश कौशिक के नेतृत्व मे पुलिस टीम द्वारा सघन चेकिंग अभियान चलाकर लगातार कार्यवाही की जा रही हैं। इसी तारतम्य में दिनांक 14/09/23 को चेकिंग दौरान अम्बिकापुर की ओर से आ रही टाटा नेक्सोन कार क्रमांक सीजी 12 बीके 6202 को थाना उदयपुर के सामने मुख्य मार्ग पर पहुचने पर वाहन को रोक कर चेक किया गया जो वाहन में एक व्यक्ति बैठा मिला नाम पता पूछने पर अपना नाम ओंकार सिंह राणा पिता स्व. रसपाल सिंह राणा उम्र 59 वर्ष साकिन विकासनगर कुसमुण्डा थाना कुसमुण्डा जिला कोरबा छ०ग० का होना बताते हुए अम्बिकापुर से कोरबा की ओर जाना बताया, जिस पर उक्त टाटा नेक्सॉन कार की तलाशी लेने पर पीछे डिक्की मे एक थैले मे रखा हुआ 17,00,000/रुपये (सत्रह लाख रुपये) नगद बरामद हुआ, उक्त रकम के सम्बन्ध मे वाहन मालिक से पूछताछ करने पर संतोषप्रद जवाब नही मिलने पर थाना उदयपुर द्वारा उक्त नगद रकम 17,00,000 / रूपये जप्त कर मामले मे अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही हैं। सम्पूर्ण कार्यवाही मे सउनि राकेश सिंह प्रधान आरक्षक शत्रुधन सिंह आरक्षक रविन्द्र साहू, राजकुमार सिंह, कुज लाल सोरी सैनिक चंदन सिंह सक्रिय रहे।

विज्ञापन

जरूरी खबरें