Advertisment

10th October 2026

BREAKING NEWS

कभी तो अपने अंदर भी कमियां ढूंढिये साहब.... कब तक झाँकते रहोगे दूसरों के गिरेबान में....

चनवारीडांड स्कूल के बच्चों ने उत्साहपूर्वक लिया हिस्सा, विजेताओं को किया गया पुरस्कृत

टीबी के खिलाफ समय पर जांच, नियमित उपचार और पोषण ही जीत की कुंजी- श्याम बिहारी जायसवाल

हिंद मजदूर सभा के प्रतिनिधि अख्तर जावेद उस्मानी की लगातार पहल के बाद अक्टूबर से LPG फ्यूल अलाउंस की केंद्रीकृत दर लागू

प्रथम SING फोरम 2026 में राज्य को ₹43,250 करोड़ के FDI निवेश की प्रतिबद्धताएं मिलीं

बचपन प्ले स्कूल में : धूमधाम से मनाई गई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी

Praveen Nishee Fri, Sep 4, 2026

मनेन्द्रगढ़। एमसीबी। बचपन प्ले स्कूल, मनेन्द्रगढ़ में भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव जन्माष्टमी का पर्व उमंग, उत्साह और भक्ति के साथ मनाया गया। कार्यक्रम के दौरान पूरा विद्यालय परिसर नन्हे राधा-कृष्ण की मनमोहक वेशभूषा और कृष्णमय वातावरण से जगमगा उठा।

विद्यालय के डायरेक्टर ज्योति ताम्रकार , आशीष कक्कड़ एवं तोषी अग्रवाल ने भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। विधालय की काउंसलर सोनाली दास ने बच्चों को श्रीकृष्ण के जीवन से प्रेरणा लेते हुए सत्य, प्रेम, मित्रता और सदाचार के मार्ग पर चलने का संदेश दिया।

इसके पश्चात यूकेजी के बच्चों ने श्रीकृष्ण के जन्म एवं उनके जीवन की विभिन्न लीलाओं पर आधारित मनमोहक नाट्य प्रस्तुति दी। नन्हे कलाकारों ने माखन चोरी, माता यशोदा के साथ कृष्ण की बाल लीलाएँ, मटकी फोड़ना, राधा-कृष्ण की लीला तथा सुदामा-कृष्ण की मित्रता का सुंदर मंचन किया।

एलकेजी एवं नर्सरी के बच्चों ने कृष्ण भजनों पर मनमोहक नृत्य एवं रैंप वॉक प्रस्तुत किया, जिसे देखकर अभिभावक एवं शिक्षकगण भी मंत्रमुग्ध हो गए। बच्चों के लिए मटकी फोड़ प्रतियोगिता भी आयोजित की गई, जिसमें उन्होंने पूरे जोश के साथ हिस्सा लिया।

नन्हे कान्हाओं और राधाओं की मनमोहक प्रस्तुतियों ने जन्माष्टमी समारोह को यादगार बना दिया। हर्षोल्लास के साथ आयोजित इस कार्यक्रम ने बच्चों को भारतीय संस्कृति एवं परंपराओं से जोड़ने का सुंदर संदेश दिया। विद्यालय की शिक्षिकाओं साधना सिंह, रेखा दोहरे,प्रियंका सिंह,शिल्पी सिन्हा,वैष्णवी जायसवाल, नंदनी साहू, आरिका ख़ान, रश्मि प्रसाद, मंजू दत्ता, बी साईं प्रीति, रुचि सेन ,सौम्या सेन, सुनीता राम, सबा परवीन, रक्षा यादव, सृष्टि केवट, दीपिका पांडे, फरहीन रवनीत कौर एवं राकेश पटवा सहित सभी ने मिलकर कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया |

विज्ञापन

जरूरी खबरें