कांदाडोंगर परिक्षेत्र गांडा समाज का : शपथ ग्रहण सह महासंगम नुआखाई मिलन समारोह गोहरापदर में संपन्न
Praveen Nishee Sun, Oct 4, 2026
अमलीपदर । गरियाबंद । कांदाडोंगर परिक्षेत्र मैनपुर गोहरापदर में गांडा समाज का शपथ ग्रहण सह नुआखाई मिलन समारोह का भव्य आयोजन हुआ। कार्यक्रम में क्षेत्र के 56 गांवों के समाज बंधुओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। साथ ही देवभोग, मैनपुर, गरियाबंद क्षेत्रों और पड़ोसी राज्य ओडिशा से भी समाज बंधु उपस्थित रहे।
सर्वप्रथम भारत रत्न, संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर तथा छत्तीसगढ़ महतारी के छायाचित्र पर पूजा-अर्चना कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला गांडा समाज अध्यक्ष गरियाबंद सुखचंद बेसरा द्वारा नवनियुक्त परिक्षेत्र अध्यक्ष जगन्नाथ सोनवानी को शपथ ग्रहण कराई गई। तत्पश्चात महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती जमुना तिरेश प्रधान एवं नई कार्यकारिणी सदस्यों ने शपथ ली।
ऐतिहासिक नुआखाई पर्व पर कुरे पत्ता में नए अन्न के चिवड़ा और गुड़ का ईष्टदेव को तर्पण कर सामूहिक रूप से ग्रहण किया गया।
मंचासीन अतिथि: शेष नारायण सोनवानी (देवभोग अध्यक्ष), यशवंत बघेल (मैनपुर), योगेश बघेल (गरियाबंद), नरेश्वर बेसरा (ओडिशा), वरिष्ठ समाजसेवी चवन लाल बघेल, मेघनाथ बघेल।
कार्यक्रम का संचालन छतर सिंह बघेल, लोचन राम दुर्गा समाज सचिव, मोतीलाल नेताम ने किया। स्वागत भाषण जगन्नाथ सोनवानी ने दिया, शेष नारायण सोनवानी ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा के प्रति जोर देते हुए कहा समाज के बच्चों को आर्थिक स्थिति कमजोर विद्यार्थियों को आगे की पढ़ाई केलिए मददत कर उन्हें शत-प्रतिशत उच्च शिक्षा से जोड़ने का काम कर रहे हैं। उन्हें आर्थिक सहयोग करते रहेंगे । ताकि पढ़ाई कर आगे अपने पैर पर खड़े हो सकें।
पूर्व समाज अध्यक्ष चंदर प्रधान ने सभा को अपनी मातृभाषा से सम्बोधन दिया
चवन लाल बघेल ने समाजजनों से कहा - समाज के प्रति भाव, चिंतन, ऊर्जा के साथ समाज सेवा करें। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि द्वारा लास्ट में सभा को संबोधित किया।अंत में सभी अतिथियों को गमछा और स्मृति चिन्ह भेंट किया गया।

विज्ञापन