Advertisment

10th October 2026

BREAKING NEWS

कभी तो अपने अंदर भी कमियां ढूंढिये साहब.... कब तक झाँकते रहोगे दूसरों के गिरेबान में....

चनवारीडांड स्कूल के बच्चों ने उत्साहपूर्वक लिया हिस्सा, विजेताओं को किया गया पुरस्कृत

टीबी के खिलाफ समय पर जांच, नियमित उपचार और पोषण ही जीत की कुंजी- श्याम बिहारी जायसवाल

हिंद मजदूर सभा के प्रतिनिधि अख्तर जावेद उस्मानी की लगातार पहल के बाद अक्टूबर से LPG फ्यूल अलाउंस की केंद्रीकृत दर लागू

प्रथम SING फोरम 2026 में राज्य को ₹43,250 करोड़ के FDI निवेश की प्रतिबद्धताएं मिलीं

यूनिवर्सल पब्लिक स्कूल में : धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्माष्टमी उत्सव

Praveen Nishee Fri, Sep 4, 2026

मनेन्द्रगढ़। एमसीबी। यूनिवर्सल पब्लिक स्कूल में पिछले 30 वर्षों की परंपरा को निभाते हुए श्रीकृष्ण जन्माष्टमी उत्सव हर्षोल्लास एवं सांस्कृतिक गरिमा के साथ मनाया गया। विद्यालय में यह आयोजन प्रतिवर्ष प्रतियोगिता के रूप में आयोजित किया जाता है, जिसमें विद्यार्थियों की प्रतिभा और भारतीय संस्कृति का सुंदर संगम देखने को मिलता है।

इस वर्ष का मुख्य आयोजन नर्सरी से कक्षा पाँचवीं तक के विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत किया गया। नन्हे-मुन्ने बच्चों ने भगवान श्रीकृष्ण एवं राधा के मनमोहक अभिनय, आकर्षक नृत्य प्रस्तुतियों तथा रंग-बिरंगी वेशभूषा से सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम का सबसे रोमांचक आकर्षण मटकी फोड़ प्रतियोगिता रही, जिसमें बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

वहीं उच्च कक्षाओं के विद्यार्थियों के लिए विशेष रूप से मटकी फोड़ प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें सभी ने खेल भावना और जोश के साथ अपनी सहभागिता निभाई।

विद्यालय प्रबंधन ने बताया कि जन्माष्टमी उत्सव केवल एक सांस्कृतिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि विद्यार्थियों में भारतीय परंपराओं, सहयोग, अनुशासन और आत्मविश्वास के विकास का सशक्त माध्यम है। पूरे विद्यालय परिवार ने उल्लासपूर्वक इस पर्व को मनाते हुए श्रीकृष्ण के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लिया।

विज्ञापन

जरूरी खबरें