वरिष्ठ पत्रकार शंकर पांडे की कलम से..*(कॉलम 21 सालों से लगातार) : यहां गुनाह हवा के छिपाये जाते हैँ..... चिराग खुद नहीं बुझते, बुझाये जाते हैं....
Praveen Nishee Fri, Nov 20, 2026

अतीत में रायपुर शहर में 181 छोटे-8 बड़े तालाब हुआ करते थे।अब ब- मुश्किल एक दर्जन का ही अस्तित्व बचा है और वे अवैध कब्जोँ के चलते सिकुड़ते जा रहे हैं।
बूढातालाब में विवेकानंद से पृथ्वीराज कपूर तक तैर चुके हैं...
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर बनने से पहले तक यह तालाबों की नगरी कहलाती थी, न कभी नलों में पानी की कमी रहती थी और न ही आंख में....। लेकिन अलग राज्य क्या बना, शहर को बहुत दफ्तर, घर,सड़क की जरूरत हुई, देखते- ही-देखते ताल-तलैयों की बलि चढ़ने लगी। कोई 181 तालाबों वाले शहर में बमुश्किल एक दर्जन ही बचे हैं और वे भी हांफ रहे हैं अस्तित्व बचाने के लिये ....? वैसे यहां भी सुप्रीम कोर्ट आदेश दे चुकी है, तालाबों को उनका समृद्ध अतीत लौटाया जाए लेकिन लगता है, गुमनामी की उन गलियों में खो चुके हैं और लौटना लगभग ना -मुमकिन है।जीई रोड पर समानांतर तालाबों की श्रँखला है।खासियत है निचले हिस्से में बहने वाले पानी को यू-शेप का तालाब बना रोका गया,ब्लाक सिस्टम के तहत हांडी,कारी धोबनी, घोडारी, आमातालाब,राम कुंड ,कर्बला,चौबे कालोनी के तालाब जुड़े हुए हैं।बूढ़ा-बंधवा तालाब के ओवर फ्लो का पानी खारून नदी में मिलना विरली पुरानी तकनीक रही है। बे- तरतीब निर्माण तालाबों के अंतसंबंधों,नहरों,जल -आवक रास्तों को ही निरूद्ध नहीं किया, अपनी तकदीर पर भी सूखे को जन्म दिया। बूढ़ा तालाब शहर का बड़ा-बूढ़ा हुआ करता था,1402 में राजा ब्रम्हदेव ने रायपुर शहर की स्थापना की थी,तभी यह ताल बना। वैसे इसे लेकर भी पूरे देश की तरह बंजारों, मछुआरों की कहानियां मशहूर हैं। बूढ़ातालाब पहले इस तरह अन्य तालाबों से जुड़ा था, इसका पानी लबालब होते ही महा राजबंध तालाब जाने लगता था और उसके आगे अन्य किसी में...! तालाब-श्रँखलाओं के कारण न तो रायपुर कभी प्यासा रहता, न ही तालाब सिंचाई, मछली, सिंघाड़ा आदि के चलते भूखा!कहते हैं कि इस तालाब किनारे कोल काता-मुंबई,जगन्नाथपुरी जाने के रास्ते निकलते थे।1950 में पृथ्वी थियेटर के बैनर में 'काबुली वाला नाटक' मंचन के सिलसिले में पृथ्वीराज कपूर भी रायपुर आये थे, पृथ्वीराज कपूर तो बूढ़ा तालाब को देख मंत्र- मुग्ध हो गए थे। जितने दिन भी यहां रहे, हर रोज नहाने आते थे।आज तालाब जाहिर तौर पर कूड़ा फेंकने व गंदगी उड़ेलने की जगह बन गया है। नाम- विवेकानंद तालाब हो गया, क्योंकि बीचों- बीच विवेकानंद की एक प्रतिमा स्थापित की गई , लेकिन जानना जरूरी है,बूढ़ा से विवेकानंद तालाब बनने की प्रक्रिया में 150 एकड़ से घटकर 60 एकड़ हो.गया।बताते हैं जब स्वामी विवेकानंद 14 साल के थे, रायपुर आये थे, तैरकर तालाब के बीच में बने टापू तक जाते थे,पर जल कुंभी से पटे तालाब के बड़े हिस्से पर लोग कब्जा कर चुके हैं,यही कहानी दीगर तालाबों की है, दलदल, बदबू, सूखा, कचरा...! शहर के कई तालाब देखते-देखते ही ओझल हो गए। रजबंधा तालाब का फैलाव भी 7.975 हेक्टेयर था, आज वहाँ चौरस मैदान है। प्रेस काम्प्लेक्स बन गया है। 6 हेक्टेयर से भीं बड़े सरजूबंधा को पुलिस लाइन लील गई तो डेढ़ हेक्टेयर के विशाल खंतो तालाब पर शक्तिनगर कालोनी बन गई।पचारी, नया तालाब, गो गांव तालाब उद्योग विभाग के हवाले कर दिया गया, ढाबा (कोटा) डबरी तालाब (खम्हारडीह) पर कब्जे हो गए।कंकाली तालाब, ट्रस्ट तालाब, नारून तालाब आदि दसियों पर या तो कब्जे हो गए या फिर सिकुड़ कर शून्य की ओर ही बढ़ रहे हैं। बानगी है कि शहर के बीच तालाब किस तरह शहरीकरण की चपेट में आए। यहां छत्तीसगढ़ में तालाब लोक परंपरा, सामाजिक दायित्व रहा है। लोनिया, सबरिया,बेलदार, राम नामी जैसे समाज, पीढ़ियों से ही तालाब गढ़ते आये हैं। अंग्रेज शासन के समय भीषण अकाल के दौरान खूब तालाब खुदवाये थे और कई सौ तालाब ‘लंकेटर तालाब’ के नाम से आज भी विद्यमान हैं। ‘छत्तीसगढ़ मित्र’ को पहली हिंदी की पत्रिका कहा जाता है। इसके मार्च- अप्रैल,1900 के अंक में प्रकाशित एक आलेख गवाह है कि उस काल में भी समाज तालाबों को ले कर कितना गंभीर, चिंतित था। आलेख कुछ इस तरह था---- 'रायपुर आमातालाब प्रसिद्ध है इसे शोभाराम साव रायपुर निवासी के पूर्वजों ने बनवाया था, अब तो पानी सूखकर खराब हो गया है,सावजी ने मरम्मत पर 17 हजार ₹ खर्च करने का निश्चय किया है। काम भी जोर शोर से जारी हो गया है।सरकार को चाहिए कि इस ओर ध्यान देवे।’ खैर उसी रायपुर का तेली बांधा तालाब,भ्रष्टाचार, लापरवाही, संवेदनहीनता की बानगी बना,1929 -30 के राजस्व रिकार्ड में इसका रकबा 35 एकड़ था लेकिन आज आधे पर पानी नहीं है। र जीई रोड का गौरवपथ तालाब पर है अलावा जलविहार कालोनी की सड़क, बगीचा,आरडीए परिसर,लायंस क्लब का सभागार भी पानी की जगह पर बना है। यहां 12एकड़ जमीन खाली करवा बसे लोगों को बोरियाकला में विस्थापित किया गया।जब जमीन खाली हुई, करीब 2 एकड़ जमीन पर नगर निगम मकान बनानेमांगा था ।वह तो भला हो जन वरी 2011में सुप्रीम कोर्ट ने जगपाल सिंह बनाम पंजाब मुकदमें के फैसले का..! जिसमें अदालत ने सभी राज्यों कोआदेश दिया था कि तालाब के पानी, निस्तार की जमीन पर कोई भी निर्माण न हो।छग सरकार ने तेली बांधा से हटाए लोगों को उनकी ही पुरानी जगह पर 720 मकान बना दे दिया है।भीमा तालाब में अब नया रायपुर बन गया है, जो अभनपुर के सामने तक फैला थाऔर इसको बनाने में ना जाने कितने ताल-तलैया जोहड़,नाले दफन हो गए हैं। नया रायपुर में खूब चौड़ी सड़केँ हैं, भवन चमचमाते हुए हैं, सब उजला है, सवाल खड़ा है कि इस नई बसाहट के लिए पानी कहां से आएगा......?
सुबोध और निहारिका
एसीएस पदोन्नत

छत्तीसगढ़ सरकार में 1997 बैच के दो आईएएस को प्रमुख सचिव से पदोन्नत कर अपर मुख्य सचिव बनाया है।सुबोध कुमार सिंह प्रमुख सचिव सीएम और ऊर्जा विभाग को अब अपर मुख्य सचिव बनाकर उन विभागों में पदस्थ किया गया है। प्रमुख आवासीय आयुक्त छत्तीसगढ़ का प्रभार भी देखते रहेंगे। निहारिक बारिक प्रमुख सचिव गृह एवं जेल को भी पदोन्नत कर इन्हीं विभागों का अपर मुख्य सचिव ही बनाया गया है। राज्य सरकार ने वर्ष 2002 बैच के आईएएस डॉ. रोहित यादव और स्कूल शिक्षा विभाग के सचिव डॉ. कमलप्रीत सिंह को भी पदोन्नति दी है। दोनों अधिकारियों को प्रमुख सचिव वेतनमान (पे मैट्रिक्स लेवल-15 ) में प्रमोट किया गया है।
परिसीमन हुआ तो 6
लोकसभा बढ़ेँगी छ्ग में....
देश में यदि परिसीमन होता है तो छत्तीसगढ़ में 6 लोकसभा सीटें और बढ़ जाएंगी। यानि 11 से बढ़कर 17 लोकसभा सीटें हो जाएंगी।जबकि राज्यसभा की सीटें 07 हो जाएंगी केंद्र में छग का प्रतिनिधित्व 24 हो जाएगा। सवाल ये है 6 बढ़ेंगी तो कौन सी हो सकती हैं। एक लोस में 4-5 विधानसभा सीटें ही आएंगी या राज्य विधान सभा में भी सीटें बढ़ाई जाएंगी। अभी 11 सीटों में 8 विधानसभा सीटों का औसत है। यूपी जैसे बड़े राज्य में यह औसत 5 सीटों का है, विधान सभा सीटें बढ़ाए बिना लोकसभा क्षेत्र बढ़ाए जाते हैं तो कौन सी 6 नई सीटें बन सकती हैं।अभी छत्तीसगढ़ में सरगुजा, रायगढ़ जांजगीर,बिलासपुर, कोरबा, रायपुर,महासमुंद, दुर्ग, राजनांदगांव, कांकेर और बस्तर लोकसभा सीटें हैं। 17 कुल सीट होने की स्थिति में 6 कौन सी सीटें बनेंगी। बड़े शहरों, आबादी क्षेत्रों को देखें तो इनके संभा वित नाम खोजे जा सकते हैं।
सरगुजा- 6 सीटें (प्रतापपुर, रामानुंजगंज, सामरी,लुंड्रा, अंबिका पुर, सीतापुर) कोरिया- 5 सीटें (कोरिया,भरतपुर, मनेंद्रगढ़, प्रेमनगर, भटगांव) कोरबा-5 सीटें (कोरबा,कटघोरा,पाली- तानाखार,रामपुर, मरवाही) जांजगीर-6 सीटें (अकलतरा, जांजगीर, सक्ती, जैजैपुर,कसडोल, पामगढ़) रायगढ़- 5 सीटें (जशपुर,पत्थल गांव, कुनकुरी, लैलुंगा रायगढ़) सारंगढ़- 5 सीटें (सारंगढ़, खरसिया, धरमजयगढ़, चंद्रपुर और बिलाईगढ़) बिलासपुर- 5 सीटें (मस्तूरी, बेलतरा,बिल्हा, तखतपुर, बिलासपुर) कवर्धा- 5 सीटें (कोटा, मुंगेली,लोरमी, पंडरिया कवर्धा) राजनांदगांव - 6 सीटें (खैरागढ़, डोंगरगढ़, डोंगरगांव, राजनांदगांव,साजा,अहिवारा) दुर्ग- 6 सीटें (पाटन, दुर्गसिटी,दुर्ग ग्रामीण, भिलाई नगर, वैशाली नगर) रायपुर- 5 सीटें (रायपुर (प.), रायपुर (उ.) रायपुर (द.) रायपुर ग्रामीण अभनपुर) कौशल्या-चंदखुरी-5 सीटें (बलौदा बाजार, भाटापारा, बेमेतरा, नवागढ़ और धरसींवा) *महासमुंद- 5 सीटें (सरायपाली,बसना, खल्लारी,महासमुंद,आरंग) धमतरी- 5 सीटें (धमतरी, कुरुद, सिहावा, राजिम, बिंद्रा नवागढ़) कांकेर-5 सीटें(कांकेर भानुप्रतापपुर,केशकाल, कोंडा गांव, अंतागढ़) बस्तर- 6 सीटें (जगदलपुर, कोंटा, बस्तर, चित्रकोट, बीजापुर, दंतेवाड़ा) नारायणपुर- 5 सीटें (नारायणपुर, खुज्जी, मोहला-मानपुर, डोंडी लोहारा एवं संजारी)
डमरू फिर
चर्चा में आया...
बलौदाबाजार जिले के प्राचीन ऐतिहासिक ग्राम डमरू को पुरातात्विक पहचान दिलानेऔर यहां मौजूद प्राचीन धरोहरों के संरक्षण के लिए पहल शुरू की है। कलेक्टर ने डमरू में प्राचीन मंदिरों, पुरातात्विक स्थलों अवशेषों का निरीक्षण किया।धरोहरों के सुव्यवस्थित संरक्षण के लिए प्रस्ताव तैयार कर भेजने और पूर्व में किए गए उत्खनन कार्य को दोबारा शुरू कराने की दिशा में आवश्यक कार्र वाई के निर्देश दिए।उत्खनन के दौरान भगवान बुद्ध के चरण चिह्न मिलने की जानकारी सामने आई थी। मध्य भारत में इस प्रकार की महत्वपूर्ण पुरातात्विक खोज बताया गया है। पुरातत्व विभाग के अनुसार यहां मिले अवशेषों से डमरू के पहली से पांचवीं शताब्दी के बीच हीनयान बौद्ध समुदाय के प्रमुख केंद्र होने की संभावना व्यक्त की गई है।डमरू के महामाया मंदिर परिसर में प्रस्तर निर्मित चबूतरे पर प्राचीन शिव मंदिर स्थित है। पूर्वाभिमुख मंदिर लंबे समय तक जर्जर रहा, जिसके बाद वर्ष 2012 -13 में विभाग ने इसकी रिसेटिंग कार्य कराया था। मंदिर परिसर में नंदी, जलाधारी योनि पीठ सहित अन्य प्राचीन अवशेष मौजूद हैं।उत्खनन के दौरान त्रिविक्रम, विष्णु, सूर्य,शिव ब्रह्मा, मय, चामुंडा, पार्वती, अंबिका,चंवरधारिणी सहित विभिन्न प्रतिमाएं कुछ मिथुन प्रतिमाएं वर्तमान में शिव मंदिर परिसर में नवनिर्मित महामाया देवी मंदिर की दीवारों में संरक्षित हैं। प्राचीन मंदिर लगभग 12वीं शताब्दी के कल चुरी कालीन स्थापत्य से संबंधित माना जाता है। यहां प्राप्त प्रतिमाएं पुरातत्व की दृष्टि से महत्व पूर्ण हैं।
और अब बस..
0 छग में दीपावली के 5 दिनों में शराब की बिक्री ने नया रिकार्ड बनाया। 5 से 9नवंबर के बीच प्रदेश में 546.07 करोड़ ₹ की शराब बिकी हुई , पिछले साल की अवधि के मुकाबले 38.10 करोड़ ₹ अधिक है। यानी शराब कारोबार में 7.5% की बढ़ोतरी दर्ज की गई।
0छत्तीसगढ़ में बैगा जनजाति की पारंपरिक चिकित्सा पद्धति जानने अमेरिका से पहुंचे अतिथियों ने दुगली के बूटीगढ़ का दौरा किया।
-------------------
21 नवम्बर 2026
*{शंकर पांडे (वरिष्ठ पत्रकार) ऍमए, बीएस. सी,एलएल.बी, बीजे (पत्रकारिता) हैं। अविभाजित मप्र से छत्तीसगढ़ में पिछले 46 सालों से पत्रकारिता कर रहे हैँ, पत्रकारिता के साथ ही "छत्तीसगढ़" पर 6 पुस्तकें भी लिख चुके हैं,प्रिंट सहित इलेक्ट्रा निक मिडिया में कार्य किया है।इनकी रूचि राजनीति, इतिहास, क्राइम, संस्कृति लेखन है।
*{आइना-ए- छत्तीसगढ़ कॉलम 21 सालों से लगातार }
विज्ञापन