Advertisment

21st November 2026

BREAKING NEWS

यहां गुनाह हवा के छिपाये जाते हैँ..... चिराग खुद नहीं बुझते, बुझाये जाते हैं....

राष्ट्र सेवा,स्वच्छता एवं भाईचारे के साथ काम करे - रामनरेश राय

जनजातीय वीरों का त्याग और बलिदान देश कभी नहीं भूलेगा, उनके योगदान को सदैव मिलेगा सम्मान: रेणुका सिंह

धान खरीदी, वन अधिकार पट्टा, भूमि अभिलेख सुधार, पेंशन एवं लंबित भुगतान सहित विभिन्न समस्याओं को लेकर पहुंचे 14 आवेदक

धान खरीदी, पीएम सूर्य घर योजना, पेयजल, स्वास्थ्य एवं ग्रामीण विकास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश

विकासखंड स्तरीय पांच दिवसीय स्काउट प्रशिक्षण शिविर संपन्न : राष्ट्र सेवा,स्वच्छता एवं भाईचारे के साथ काम करे - रामनरेश राय

Praveen Nishee Fri, Nov 20, 2026

मनेंद्रगढ़। एमसीबी। भारत स्काउट गाइड छत्तीसगढ़ एवं पदेन जिला शिक्षा अधिकारी के निर्देशानुसार विकासखंड स्तरीय स्काउट प्रशिक्षण शिविर का आयोजन शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चित्ताझोर पोड़ी, चिरमिरी में संपन्न हुआ। शिविर में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चित्ताझोर पोड़ी,पूर्व माध्यमिक विद्यालय नवापारा, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोरिया कालरी, लहिड़ी मेमोरियल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जीएम जीएम काम्प्लेक्स बेस्ट चिरमिरी तथा अन्य विद्यालयों के स्काउट एवं गाइड के प्रतिभागी सम्मिलित हुए जिसमें गीत, प्रार्थना आदर्श वाक्य,चिन्ह ,सेल्यूट, हाथ मिलाना,भलाई कार्य, डायरी, ट्रैकिंग, ध्वज के साथ प्रारंभ किया गया ।

कैंप के समापन अवसर पर मुख्य अतिथि चिरमिरी महापौर रामनरेश राय ,विशिष्ट अतिथि डॉ विनोद पांडेय, राज्यपाल पुरस्कृत व्याख्याता एवं पूर्व जिला नोडल अधिकारी पर्यटन एवं पुरातत्व विभाग, संस्था के प्राचार्य सत्येंद्र सिंह,राम प्रताप सिंह समाजसेवी, रानी गुप्ता पूर्व पार्षद, जन भागीदारी समिति के अध्यक्ष रानू गुहा, बदरुद्दीन, पत्रकार श्रीकांत शुक्ला उपस्थित रहे। सर्वप्रथम कार्यक्रम का प्रारंभ अतिथियों द्वारा मां सरस्वती के छायाचित्र पर दीप प्रज्वलित कर किया गया तत्पश्चात अतिथियों का स्वागत स्काउट स्कार्फ पहना कर किया गया इसके पश्चात शिविर संचालक सुनील बड़ा द्वारा पांच दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का प्रतिवेदन पढ़ा गया । शिविर को संबोधित करते हुए महापौर ने स्काउट गाइड के परीक्षार्थियों की प्रशंसा करते हुए राष्ट्र सेवा,स्वच्छता एवं भाईचारे के साथ काम करने की सलाह दी, वही डॉ पांडेय शिविर को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय एकता की भावना, समाज सेवा एवं आपस में भाईचारा के साथ एक दूसरे की सहयोग की भावना होना एवं अनुशासन होने की बात कही। इसके उपरांत सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें स्काउटिंग छात्र-छात्राओं ने उत्साह के साथ भाग लिया अतिथियों द्वारा अंत में प्रशिक्षण प्राप्त सभी छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र दिया गया इस प्रशिक्षण शिविर को सफल बनाने में कार्यक्रम संयोजक सुनील बड़ा, प्रशिक्षक विकल्प श्रीवास्तव, धनमन पड़ोती,मिथलेश पाराशर, किशोर ओझा, कुमारी आकांक्षा, ममता सिंह ,आरती सिंह, श्रेया गुप्ता एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे कार्यक्रम के अंत में प्राचार्य सत्येंद्र सिंह ने कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए सभी प्रशिक्षको , शिक्षकों एवं छात्र-छात्राओं का आभार व्यक्त किया ।

विज्ञापन

जरूरी खबरें