Advertisment

21st August 2026

BREAKING NEWS

नन्हे कदमों ने दिया स्वच्छता का बड़ा संदेश

रामचरितमानस और प्रभु श्री राम के चरित्र का चिंतन मनन और अनुसरण करने की अपील

सावन सुंदरी प्रतियोगिता में We लीना शाह ने प्रथम तथा प्रतिभा ने द्वितीय स्थान हासिल किया

आईसेक्ट एजुकेशन सेंटर मनेंद्रगढ़ में साइबर सेल की विशेष कक्षा का आयोजन

आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को मिलेगी मजबूती : टी.आर. कश्यप

: जहरीली शराब से मौत के लिये प्रदेश की भूपेश सरकार दोषी : प्रतिमा

Admin Sat, Sep 9, 2023

मनेन्द्रगढ़।एमसीबी। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा जिलाध्यक्षा प्रतिमा पटवा ने प्रदेश मे जहरीली शराब पीने से 2 लोगों की मौत के लिये प्रदेश की कांग्रेस सरकार को कसूरवार ठहराते हुए कहा कि जहरीली व विषयुक्त शराब पीने से जांजगीर-चाँपा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम अमोदा में 2 लोगों की मौत के लिये हजारों करोड़ रुपए का शराब घोटाला करने वाली भूपेश सरकार जिम्मेदार है। वंही प्रतिमा पटवा ने कहा कि विगत 3 माह पूर्व जांजगीर -चम्पा के ग्राम रोगदा में 3 परिवार जहरीली शराब से पूरी तरह उजड़ गये थे। जंहा इन परिवारों के आँसू सूख भी नहीं पाये हैं वंही अब ग्राम अमोदा की यह घटना सामने आयी है। दोनों मृतक किरण कुमार सूर्यवंशी और ललिता सूर्यवंशी अनुसूचित जाति से हैं। दोनों जहरीली शराब के सेवन से असमय काल के गाल में समा गये वंही भारतीय जनता पार्टी के द्वारा हम लोग अनेक बार शासन व प्रशासन को अवैध शराब के कारोबार को रोकने के लिये कड़ी कार्रवाई करने के संबंध में छत्तीसगढ़ सरकार का ध्यान आकृष्ट करा चुके हैं, तथा भारतीय जनता पार्टी के द्वारा सड़क से लेकर सदन तक इस विषय को लेकर कई बार आंदोलन भी हुए, लेकिन दुर्भाग्य यह है कि प्रदेश की भ्रस्ट और निकम्मी भूपेश सरकार के संरक्षण में अवैध व जहरीली शराब का कारोबार खुलेआम गांव-गांव गली-गली में चल रहा है। शासन व प्रशासन के संरक्षण में इस कार्य को अंजाम तक पहुंचाया जा रहा है। यह मौत का तांडव इस कांग्रेस सरकार की अवैध कमाई की भूख की परिणति है। छत्तीसगढ़ में शराब से मौत का सिलसिला कब रुकेगा, यह अनिश्चय के गर्भ में है। तथा इन मौतों के लिये जो भी जिम्मेदार है, उसके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए। जिसको लेकर भारतीय जनता पार्टी प्रदेश संगठन के आह्वान पर भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा मनेन्द्रगढ़ -चिरमिरी - भरतपुर जिला द्वारा दिनांक 11 सितंबर ,सोमवार को सुबह 10 बजे से मनेन्द्रगढ़ स्थित तहसील आफिस के सामने महिला मोर्चा की समस्त बहने एवं पार्टी के सभी जेष्ठ व श्रेष्ठ सभी कार्यकर्ताओ के साथ रैली निकाल कर आमाखेरवा रोड स्थित आबकारी विभाग के कार्यालय का घेराव करेगी।

विज्ञापन

जरूरी खबरें