Advertisment

24th October 2026

BREAKING NEWS

अख्तर जावेद उस्मानी ने स्थानांतरण नीति के उल्लंघन पर जताई चिंता, एसईसीएल निदेशक मंडल को भेजा पत्र

दुर्गा पंडाल में आयोजित संगीत संध्या में संगीत कलाकारों की शानदार प्रस्तुति

नदी ने धूप से क्या कह दिया रवानी में..... उजाले पांव पटकने लगे हैं पानी में.....

शस्त्र पूजन केवल परम्परा नहीं, बल्कि धर्म, राष्ट्र और समाज की रक्षा के संकल्प का प्रतीक है

संबोधन की 50 वर्षों की यात्रा साहित्य कला और पर्यटन तथा पर्यावरण  के विकास की संघर्ष पूर्ण यात्रा रही है-इंदिरा सेंगर 

: छात्र छात्राओं ने मानव श्रृंखला बनाकर दिया मतदाता जागरूकता का संदेश

Admin Fri, Aug 18, 2023

मनेंद्रगढ़।एमसीबी।  18 अगस्त 2023 / कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी  नरेंद्र कुमार दुग्गा की उपस्थिति में शुक्रवार को शासकीय विवेकानंद स्नातकोत्तर महाविद्यालय में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। स्वीप के अंतर्गत चला संगी वोट देहे जाबो के थीम पर आयोजित जनजागरूकता कार्यक्रम में महाविद्यालय में पढ़ने वाले छात्र छात्राओं के द्वारा विभिन्न मानव श्रृंखला बनाते हुए रैली का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कलेक्टर श्री दुग्गा ने सभी छात्रों को मतदान संबंधी शपथ दिलाई।

स्वीप कार्यक्रम में लगभग 150 से अधिक छात्र छात्राओं ने भाग लिया। मतदाता जागरूकता कार्यक्रम को लेकर छात्र-छात्राएँ भारी उत्साहित नज़र आये। छात्र छात्राओं ने जिले की थीम " चला संगी, वोट देहे जाबो" पर अपने माता पिता भाई बहन एवं परिवार के सभी सदस्यों के साथ राज्य निर्वाचन आयोग छत्तीसगढ़ शासन एवं जिला प्रशासन की मंशा के अनुरूप शत-प्रतिशत मतदान कराने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डिप्टी कलेक्टर  सीएस पैकरा, महाविद्यालय की प्राचार्या श्रीमती सरोज बाला विश्नोई, महाविद्यालय के सभी अधिकारी-कर्मचारी और छात्र-छात्राएँ बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

विज्ञापन

जरूरी खबरें