Advertisment

24th October 2026

BREAKING NEWS

अख्तर जावेद उस्मानी ने स्थानांतरण नीति के उल्लंघन पर जताई चिंता, एसईसीएल निदेशक मंडल को भेजा पत्र

दुर्गा पंडाल में आयोजित संगीत संध्या में संगीत कलाकारों की शानदार प्रस्तुति

नदी ने धूप से क्या कह दिया रवानी में..... उजाले पांव पटकने लगे हैं पानी में.....

शस्त्र पूजन केवल परम्परा नहीं, बल्कि धर्म, राष्ट्र और समाज की रक्षा के संकल्प का प्रतीक है

संबोधन की 50 वर्षों की यात्रा साहित्य कला और पर्यटन तथा पर्यावरण  के विकास की संघर्ष पूर्ण यात्रा रही है-इंदिरा सेंगर 

: मिलेट्स कैफे से मिलेगा स्वाद और सेहतमंद भोजन कलेक्टर  विनय कुमार लंगेह ने  प्लेटिनियम व गोल्ड कार्ड मेम्बरशिप का किया शुभारंभ

Admin Wed, Aug 2, 2023

कोरिया 01 अगस्त 2023/छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल ने लघु धान्य फसलों को बढ़ावा देने के लिए मिलेट मिशन योजना लागू की है और पूरे राज्य में लघु धान्य से बने व्यंजन, भोजन आदि को ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाने के लिए लगातार प्रयासरत हैं, ताकि स्वाद के सेहत भी स्वस्थ रहें। मिलेट्स से कुपोषण को दूर करने में मदद भी मिल रही है। इसी उद्देश्य को लेकर कोरिया जिलेवासियों को स्वादिष्ट और सेहतमंद व्यंजनों के साथ बेहतरीन वातावरण मिल सके इसके लिए कलेक्टर  विनय कुमार लगातार प्रयासरत हैं। कलेक्टर के मार्गदर्शन में कोरिया मिलेट्स कैफे ने प्लेटिनम एवं गोल्ड मेंबरशिप कार्ड शुरू किया है। प्लेटिनम कार्ड 500 रुपए के सालाना शुल्क के साथ आता है जिसमे 500 रुपए से अधिक के बिल में 10 प्रतिशत की छूट मिलेगी वहीं गोल्ड कार्ड 300 रुपए के सालाना शुल्क के साथ आता है जिसमे 500 रुपए से अधिक के बिल में 5 प्रतिशत की छूट मिलेगी। ये कार्ड 1 साल की वैधता के साथ आते हैं। साथ ही छत्तीसगढ़ शासन द्वारा  मिलेट्स से बने ब्यंजनो को लोगों की थाली तक पहुँचाने के उद्देश्य से राज्य के सभी जिलों में मिलेट्स कैफ़े खोले जाने हेतु प्रोत्साहित किया गया है। योजना के अंतर्गत राज्य के प्रत्येक जिले में मिलेट्स कैफे की शुरूआत की जा रही है। योजना के अंतर्गत कोरिया जिले में भी 10 मई से कोरिया मिलेट्स कैफे का संचालन शुरू किया गया ।

विज्ञापन

जरूरी खबरें