Advertisment

21st August 2026

BREAKING NEWS

योग और प्राकृतिक चिकित्सा पद्धतियां स्वस्थ जीवनशैली के लिए महत्वपूर्ण हैं-प्रतिमा यादव

नन्हे कदमों ने दिया स्वच्छता का बड़ा संदेश

रामचरितमानस और प्रभु श्री राम के चरित्र का चिंतन मनन और अनुसरण करने की अपील

सावन सुंदरी प्रतियोगिता में We लीना शाह ने प्रथम तथा प्रतिभा ने द्वितीय स्थान हासिल किया

आईसेक्ट एजुकेशन सेंटर मनेंद्रगढ़ में साइबर सेल की विशेष कक्षा का आयोजन

: छत्तीसगढ़िया ओलंपिक के तीसरे चरण का आगाज़,प्रतिभागियों में जोश और उत्साह का माहौल,विकासखंड एवं नगरीय क्लस्टर स्तर पर प्रतियोगिता प्रारम्भ

Admin Fri, Aug 18, 2023

मनेंद्रगढ़ 18 अगस्त 2023/ कलेक्टर  नरेंद्र दुग्गा के मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़िया ओलंपिक के तीसरे चरण की शुरूआत विकासखंड व नगरीय क्लस्टर स्तर पर हो रही है। यह स्पर्धा दूसरे चरण में आयोजित जोन स्तरीय विजेता प्रतिभागियों एवं दलों के मध्य हो रहा है। ज़िला खेल अधिकारी  गोपाल सिंह के नेतृत्व में मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर ज़िले के सभी विकासखंडों में छत्तीसगढ़िया ओलंपिक का आयोजन किया जा रहा है। स्थानीय स्तर पर खेल के आयोजन से युवाओं, महिलाओं और बुजुर्गों में ख़ुशी की चमक देखने को मिल रही है। प्रतियोगिता का समापन 23 अगस्त को होगा। प्रथम चरण में राजीव युवा मितान क्लब स्तर की प्रति योगिता 17 जुलाई से 22 जुलाई तक एवं दूसरे चरण में जोन स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन 26 जुलाई से 31 जुलाई तक किया गया था। मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल की पहल पर वर्ष 2022 में छत्तीसगढ़ के पारंपरिक खेलों को प्रोत्साहित करने, खेलों के प्रति जागरूकता फैलाने, खिलाड़ियों को अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़िया ओलंपिक की शुरूआत की गई। प्रथम छत्तीसगढ़िया ओलंपिक को अभूतपूर्व लोकप्रियता मिली थी और गांवों से लेकर शहरों तक बूढ़े, बच्चों एवं महिलाओं ने इसमें बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया था। अभी चल रहे छत्तीसगढ़िया ओलंपिक को लेकर लोगों में भारी उत्साह है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें