Advertisment

24th October 2026

BREAKING NEWS

अख्तर जावेद उस्मानी ने स्थानांतरण नीति के उल्लंघन पर जताई चिंता, एसईसीएल निदेशक मंडल को भेजा पत्र

दुर्गा पंडाल में आयोजित संगीत संध्या में संगीत कलाकारों की शानदार प्रस्तुति

नदी ने धूप से क्या कह दिया रवानी में..... उजाले पांव पटकने लगे हैं पानी में.....

शस्त्र पूजन केवल परम्परा नहीं, बल्कि धर्म, राष्ट्र और समाज की रक्षा के संकल्प का प्रतीक है

संबोधन की 50 वर्षों की यात्रा साहित्य कला और पर्यटन तथा पर्यावरण  के विकास की संघर्ष पूर्ण यात्रा रही है-इंदिरा सेंगर 

: सरगुजा संभाग के युवाओं से होंगे मुख्यमंत्री रूबरू श्री बघेल युवाओं से करेंगे सवाल- जवाब ’’सपनो के छत्तीसगढ़’’ विषय पर  साझा करेंगे विचार

Admin Mon, Aug 21, 2023

कोरिया 21 अगस्त 2023/मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल कल 22 अगस्त को सरगुजा संभाग के युवाओं से रूबरू होंगे। श्री बघेल लगातार सम्भागस्तरीय युवाओं से भेंट मुलाकात कर रहे हैं ताकि उनकी समस्याओं, जरूरत और समाधान को नजदीकी से समझ सके। बता दें लगातार श्री बघेल सभी वर्ग के आम नागरिकों से विधानसभावार भेंट-मुलाकात पूर्ण होने के बाद अब प्रदेश के युवाओं से संभागवार सीधे संवाद कर रहे हैं। अम्बिकापुर के पीजी कॉलेज में सरगुजा संभाग में आयोजित युवाओं से मुख्यमंत्री श्री बघेल भेंट मुलाकात करेंगे जिसमे कोरिया जिले से भी कई युवा इस आयोजन में शामिल हो रहे हैं। इस खास आयोजन के दौरान वे युवाओं से उनके मुद्दों, उपलब्धियों और आकांक्षाओं पर बात करेंगे। वे युवाओं के सवालो के जवाब भी देंगे और कार्यक्रम में पहुंचे युवा मुख्यमंत्री के साथ उनके ’’सपनो के छत्तीसगढ़’’ से जुड़े उनके विचार साझा करेंगे। सरगुजा संभाग आयोजन के दौरान युवा अपने अनुभव साझा करेंगे, ताकि उनके अनुभव का लाभ अन्य लोग भी उठा सकें। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री अपनी बात रखेंगे और युवा भी अपनी बात साझा करेंगे। वे मुख्यमंत्री से प्रश्न भी पूछ सकेंगे। कार्यक्रम में सभी वर्ग के युवाओं का प्रतिनिधित्व होगा। युवाओं के सवालों के भी मुख्यमंत्री देंगे जवाब
मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल ने साढ़े चार सालों में युवाओं के हित में अनेक निर्णय लिये हैं। प्रतियोगी परीक्षाओं की फीस माफी के साथ ही राज्य में रोजगार मिशन का संचालन किया जिससे युवाओं को प्रशिक्षण के साथ रोजगार भी मिल रहा है। राजीव युवा मितान क्लब के माध्यम से 13 हजार से अधिक क्लब के गठन किया है ताकि छत्तीसगढ़ की संस्कृति, पारम्परिक खेल आदि को बढ़ावा मिल सके। एक लाख से अधिक शिक्षित बेरोजगार युवाओं को हर माह 2500 रुपये बेरोजगारी भत्ता भी दे रहे हैं, रोजगार मेलों का आयोजन कर बड़ी संख्या में रोजगार उपलब्ध कराए जा रहे हैं।

विज्ञापन

जरूरी खबरें