Advertisment

24th October 2026

BREAKING NEWS

अख्तर जावेद उस्मानी ने स्थानांतरण नीति के उल्लंघन पर जताई चिंता, एसईसीएल निदेशक मंडल को भेजा पत्र

दुर्गा पंडाल में आयोजित संगीत संध्या में संगीत कलाकारों की शानदार प्रस्तुति

नदी ने धूप से क्या कह दिया रवानी में..... उजाले पांव पटकने लगे हैं पानी में.....

शस्त्र पूजन केवल परम्परा नहीं, बल्कि धर्म, राष्ट्र और समाज की रक्षा के संकल्प का प्रतीक है

संबोधन की 50 वर्षों की यात्रा साहित्य कला और पर्यटन तथा पर्यावरण  के विकास की संघर्ष पूर्ण यात्रा रही है-इंदिरा सेंगर 

: बच्चे स्वास्थ्य व सुपोषित होंगे तभी हमारे देश का भविष्य उज्जवल होगा- श्रीमती प्रभा पटेल

Admin Fri, Sep 1, 2023

मनेन्द्रगढ़।एमसीबी। मनेन्द्रगढ़ शहरी सेक्टर के आंगनवाड़ी केंद्र वार्ड नंबर 1 ब से वजन त्यौहार का शुभारंभ हुआ, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती प्रभा पटेल उपस्थित हुई, पर्यवेक्षक श्रीमती शिल्पा अग्रवाल द्वारा मुख्य अतिथि श्रीमती प्रभा पटेल व वार्ड पार्षद श्रीमती गौरी करकेंटा को  जानकारी दी गई की आंगनवाड़ी केंडो में वजन त्यौहार का आयोजन 1 से 13 सितंबर के मध्य होना है जिसमें 0 से 6 वर्ष के सभी बच्चों का वजन, ऊंचाई, लंबाई लिया जाएगा वह उनकी पोषण स्थिति से पलकों को अवगत कराया जाएगा वजन त्यौहार का मुख्य उद्देश्य कुपोषण की स्थिति का आकलन करना है, इसके पश्चात नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती प्रभा पटेल के द्वारा उपस्थित पालकों को अपने-अपने बच्चों का वजन, ऊंचाई ,लंबाई करने आंगनबाड़ी केन्दों में आने व पोषण स्तर भी जानकारी लेने को कहा गया,इसके अतिरिक्त उनके द्वारा पलकों को कहा गया कि अपने बच्चों के खान-पान का ध्यान दें क्योंकि  स्वस्थ शरीर में स्वस्थ मस्तिक का विकास होता है अगर बच्चे स्वस्थ व सुपोषित होंगे तभी हमारे देश का भविष्य उज्जवल होगा क्योंकि वह छोटे-छोटे बच्चों बच्चे ही हमारे देश की नीव है, इसके पश्चात उपस्थित पालकों को बच्चों का वजन पत्रक वितरित किया गया व पोषण स्तर को पोषण स्तर से अवगत कराया गया ।

विज्ञापन

जरूरी खबरें