Advertisment

24th October 2026

BREAKING NEWS

अख्तर जावेद उस्मानी ने स्थानांतरण नीति के उल्लंघन पर जताई चिंता, एसईसीएल निदेशक मंडल को भेजा पत्र

दुर्गा पंडाल में आयोजित संगीत संध्या में संगीत कलाकारों की शानदार प्रस्तुति

नदी ने धूप से क्या कह दिया रवानी में..... उजाले पांव पटकने लगे हैं पानी में.....

शस्त्र पूजन केवल परम्परा नहीं, बल्कि धर्म, राष्ट्र और समाज की रक्षा के संकल्प का प्रतीक है

संबोधन की 50 वर्षों की यात्रा साहित्य कला और पर्यटन तथा पर्यावरण  के विकास की संघर्ष पूर्ण यात्रा रही है-इंदिरा सेंगर 

: कलेक्टर सभा कक्ष में डाटा प्रविष्टि सॉफ्टवेयर में एंट्री करने प्रशिक्षण का हुआ आयोजन

Admin Fri, Sep 15, 2023

मनेन्द्रगढ़ /15 सितम्बर 2023/ कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी  नरेन्द्र कुमार दुग्गा के निर्देशन एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी अनिल कुमार सिदार के मार्गदर्शन में आगामी विधानसभा आम निर्वाचन-2023 हेतु अधिकारी एवं कर्मचारियों की डाटा एंट्री, कर्मचारी डेटा प्रविष्टि सॉफ्टवेयर (PPES&Polling Personnel Entry Software ) में किये जाने के संबंध में प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन आज कलेक्टर सभाकक्ष में आयोजित किया गया।

इसके लिए जिला अंतर्गत आने वाले सभी विभाग, कार्यालयों की शत-प्रतिशत डाटा एंट्री पूर्ण किये जाने हेतु निर्देशित किया। जिसमें नियमित, संविदा, दैनिक वेतन भोगी, कलेक्टर दर, तथा सेवानिवृत्त कर्मचारियों की डेटा एंट्री भी होनी है। कलेक्टर सभाकक्ष में डेटा प्रविष्टि सॉफ्टवेयर के संबंध में जिला कोषालय अधिकारी चन्द्रशेखर सर्राफ की उपस्थिति में बैकुंठपुर एनआईसी के डीआईओ सुखदेव पटेल ने कर्मचारियों को विस्तार से जानकारी दी। डीआईओ ने पीपीईएस सॉफ्टवेयर वर्जन 3.7 में कर्मचारी डेटा प्रविष्टि सिस्टम में मास्टर कार्यालय, कार्यालय में पदनाम, वेतनमान, कार्यालय की जानकारी, विभागवार कार्यालय की जानकारी, कर्मचारी डेटा एंट्री, डेटा एडिट, कार्यालय की जानकारी का सत्यापन, ईपिक सत्यापन, मोबाइल सत्यापन तथा अधिकारी कर्मचारियों की सर्विस बुक के अनुसार नाम, जन्मतिथि, गृह जिला तथा कार्यालय में ऐसे अधिकारी-कर्मचारी जो दिव्यांग या निःशक्त है उनका दिव्यांग, निःशक्तता प्रमाण पत्रों की सही जानकारी देने के लिए बताया। उन्होंने अधिकारी-कर्मचारियों को चेक लिस्ट से मिलान करने के पश्चात् ही सॉफ्टवेयर अद्यतन करने कहा।  प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिलें के विभिन्न विभाग, कार्यालयों के अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित थे।

विज्ञापन

जरूरी खबरें