Advertisment

28th October 2026

BREAKING NEWS

बाल अधिकारों, सुरक्षा एवं संरक्षण के प्रति विद्यार्थियों को किया गया जागरूक

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन करते हुए उनका पुतला दहन किया

मनेन्द्रगढ़ में मनाया गया असाटी दिवस समारोह, सामाजिक एकता का दिया संदेश

78 वर्षों से श्रीराम मंदिर प्रांगण में हो रही मां दुर्गा की पूजा-अर्चना, सांस्कृतिक परंपरा और सामाजिक एकता का दिया संदेश

जिला पंचायत अध्यक्ष ने घायलों से मिलकर जाना हालचाल

: 07 आवेदकों को स्वीकृत हुआ बेरोजगारी भत्ता, पढ़ाई और प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी में मिलेगी आर्थिक मदद

Admin Fri, Apr 7, 2023

कोरिया 06 अप्रैल 2023/कोरिया जिले में शासन की महत्वपूर्ण बेरोजगारी भत्ता योजना का बेहतर क्रियान्वयन किया जा रहा है जिसके फलस्वरूप आज सत्यापन दल द्वारा आवेदन व दस्तावेजों के सत्यापन उपरांत पात्र पाए जाने पर बैकुंठपुर नगरीय निकाय के 07 आवेदकों को बेरोजगारी भत्ता की स्वीकृति प्रदान की गई है। इसके साथ ही ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया जारी है। समय समय पर आवेदनों और दस्तावेजों का सत्यापन कर पात्रता निर्धारण का काम भी जारी है।
इसी कड़ी में संसदीय सचिव एवं बैकुंठपुर विधायक श्रीमती अंबिका सिंहदेव एवं कलेक्टर  विनय कुमार लंगेह ने नगरीय निकाय बैकुंठपुर के पात्र हितग्राही युवाओं को बेरोजगारी भत्ता स्वीकृति आदेश सौंपा। इस दौरान मुख्य नगरपालिका अधिकारी बैकुंठपुर श्रीमती मुक्ता चौहान और नगरपालिका कार्यालय के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। इस अवसर पर पात्र हितग्राही राहुल मानिकपुरी ने मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल को इस योजना के लिए आभार देते हुए कहा कि इस योजना के जरिए मिलने वाली 2500 रुपए की राशि से पढ़ाई में आर्थिक संबल मिलेगा। वहीं अन्य हितग्राही सजल कुमार साहू ने भी मुख्यमंत्री और शासन प्रशासन को धन्यवाद देते हुए इस योजना को शिक्षित बेरोजगार युवाओं के लिए मददगार बताया।

विज्ञापन

जरूरी खबरें