Advertisment

24th October 2026

BREAKING NEWS

अख्तर जावेद उस्मानी ने स्थानांतरण नीति के उल्लंघन पर जताई चिंता, एसईसीएल निदेशक मंडल को भेजा पत्र

दुर्गा पंडाल में आयोजित संगीत संध्या में संगीत कलाकारों की शानदार प्रस्तुति

नदी ने धूप से क्या कह दिया रवानी में..... उजाले पांव पटकने लगे हैं पानी में.....

शस्त्र पूजन केवल परम्परा नहीं, बल्कि धर्म, राष्ट्र और समाज की रक्षा के संकल्प का प्रतीक है

संबोधन की 50 वर्षों की यात्रा साहित्य कला और पर्यटन तथा पर्यावरण  के विकास की संघर्ष पूर्ण यात्रा रही है-इंदिरा सेंगर 

: स्वामी आत्मानंद स्कूल मनेंद्रगढ़ में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम सम्पन्न

Admin Fri, Aug 18, 2023

मनेंद्रगढ़।एमसीबी । 17 अगस्त 2023  / जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर नरेंद्र कुमार दुग्गा के मार्गदर्शन में मतदाताओं को जागरूक करने के उद्देश्य से ग्राम पंचायतों और नगरीय निकायों में विभिन्न स्थानों में जन जागरूकता कार्यक्रम चलाये जा रहे हैं। इसी क्रम में गुरुवार को स्वामी आत्मानंद स्कूल में स्वीप कार्यक्रम के अन्तर्गत  जनजागरूकता शिविर का आयोजन गया। इस दौरान एसडीएम मनेंद्रगढ़ श्रीमती अभिलाषा पैकरा ने मतदाताओं को ईवीएम एवं वीवीपैट मशीन के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की। मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के नवीन मतदाताओं को तिलक लगाकर स्वागत करते हुए उन्हें ईवीएम मशीन में मत सत्यापन रिकॉर्ड करने वाली वीवीपैट के संबंध में आवश्यक जानकारी दी गई। इस दौरान उपस्थित छात्र-छात्राओं के द्वारा ईवीएम मशीन एवं वीवीपैट का अवलोकन करते हुए मतदान का अभ्यास किया गया और मतों का गणना कर जानकारी प्राप्त किया गया। कार्यक्रम में छात्रों ने मतदान के संबंध में भाषण और कविता पाठ के माध्यम से लोगों को निष्पक्ष और पारदर्शी मतदान प्रक्रिया का संदेश दिया। कार्यक्रम में मतदान के संबंध में क्विज और भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें प्रथम और द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। मतदान प्रक्रिया को नज़दीक से देखकर छात्र खुश हुए। इस प्रकार सभी विकासखंड में डेमो के द्वारा मतदाताओं और छात्रों को वोट डालने की प्रक्रिया से अवगत कराया जा रहा है।कार्यक्रम में ज़िला शिक्षाधिकारी  अजय मिश्रा भी उपस्थित थे।

विज्ञापन

जरूरी खबरें