Advertisment

24th October 2026

BREAKING NEWS

अख्तर जावेद उस्मानी ने स्थानांतरण नीति के उल्लंघन पर जताई चिंता, एसईसीएल निदेशक मंडल को भेजा पत्र

दुर्गा पंडाल में आयोजित संगीत संध्या में संगीत कलाकारों की शानदार प्रस्तुति

नदी ने धूप से क्या कह दिया रवानी में..... उजाले पांव पटकने लगे हैं पानी में.....

शस्त्र पूजन केवल परम्परा नहीं, बल्कि धर्म, राष्ट्र और समाज की रक्षा के संकल्प का प्रतीक है

संबोधन की 50 वर्षों की यात्रा साहित्य कला और पर्यटन तथा पर्यावरण  के विकास की संघर्ष पूर्ण यात्रा रही है-इंदिरा सेंगर 

: स्वामी आत्मानंद स्कूल में प्रतिनियुक्ति / संविदा पदों पर नियुक्ति के लिए वॉक इन का आयोजन 8 अगस्त को

Admin Fri, Aug 4, 2023

 मनेंद्रगढ़ , 03 अगस्त 2023 / छत्तीसगढ़ शासन स्कूल शिक्षा विभाग मंत्रालय नवा रायपुर के आदेशानुसार मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी-हिन्दी माध्यम विद्यालय चिरमिरी,  मनेन्द्रगढ़,  भरतपुर,  नवापारा पोड़ी केल्हारी, पोड़ी बचरा एवं खडगवां में रिक्त शिक्षकीय संवर्ग के पदों पर अस्थायी रूप से कर्मचारियों की प्रतिनियुक्ति तथा संविदा नियुक्ति किया जाना है। नियुक्ति हेतु मनेन्द्रगढ़ - चिरमिरी - भरतपुर जिले में संचालित सभी 07 स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी / हिन्दी माध्यम विद्यालयों के लिए विभिन्न पदों पर अस्थायी रूप से प्रतिनियुक्ति / संविदा पदों पर नियुक्ति हेतु अर्हताधारी अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित किया गया है। पात्र अभ्यर्थी निर्धारित प्रपत्र में आवेदन के साथ शैक्षणिक दस्तावेज संलग्न कर निर्धारित तिथि 8 अगस्त 2023 को स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय मनेन्द्रगढ़ जिला-मनेन्द्रगढ़ - चिरमिरी - भरतपुर छ.ग. में उपस्थित हो सकते हैं। 8 अगस्त को प्रातः 8 से 10 बजे तक आवेदन का पंजीयन किया जाएगा। इसी तरह 10 बजे से 1 बजे तक दस्तावेज का सत्यापन, पात्र-अपात्र सूची का प्रकाशन 2 बजे, 2 बजे से 3 बजे तक दावा आपत्ति प्राप्त किया जायेगा, 5 बजे तक अंतिम वरीयता सूची का प्रकाशन किया जाएगा। इसके पश्चात 12 अगस्त और 13 अगस्त 2023 को डेमो क्लास और साक्षात्कार का आयोजन किया जाएगा। विज्ञापित पदों की जानकारी व आवेदन पत्र का प्रारूप एम. सी. बी. जिले के वेबसाईट manendragarh-chirimiri bharatpur.cg.gov.in  पर एवं कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी एम. सी. बी तथा संचालित स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट हिन्दी/अंग्रेजी माध्यम विद्यालय मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी, भरतपुर, नवापारा पोड़ी, केल्हारी, खड़गवां एवं पोड़ी बचरा जिला - एम. सी.बी. (छ.ग.) के सूचना पटल पर देखा जा सकता है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें