Advertisment

21st August 2026

BREAKING NEWS

नन्हे कदमों ने दिया स्वच्छता का बड़ा संदेश

रामचरितमानस और प्रभु श्री राम के चरित्र का चिंतन मनन और अनुसरण करने की अपील

सावन सुंदरी प्रतियोगिता में We लीना शाह ने प्रथम तथा प्रतिभा ने द्वितीय स्थान हासिल किया

आईसेक्ट एजुकेशन सेंटर मनेंद्रगढ़ में साइबर सेल की विशेष कक्षा का आयोजन

आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को मिलेगी मजबूती : टी.आर. कश्यप

: बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम व मोबाइल वितरण के साथ जनप्रतिनिधियों को कार्यकर्ताओ  द्वारा रक्षा सूत्र बांधा गया

Admin Tue, Aug 29, 2023

  मनेन्द्रगढ़।एमसीबी। मनेन्द्रगढ़ शहरी सेक्टर के आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 10 ब नया वार्ड 4 में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का कार्यक्रम व आंगनबाड़ी केंद्र के लिए शासन द्वारा प्रदान किए गए मोबाइल का वितरण किया गया इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती प्रभा पटेल रही, इनके अतिरिक्त उपाध्यक्ष  कृष्ण मुरारी तिवारी व सभी वार्डों के  वार्ड पार्षद भी उपस्थित रहे कार्यक्रम का शुभारंभ अध्यक्ष प्रभा पटेल के द्वारा सरस्वती माता के सम्मुख दीप प्रज्वलित  किया गया। इसके पश्चात सभी अतिथियों का पुष्प गुच्छ द्वारा स्वागत किया गया, कार्यक्रम की अगली कड़ी में सेक्टर पर्यवेक्षक श्रीमती शिल्पा अग्रवाल द्वारा मुख्य अतिथि व समस्त पार्षदों को जानकारी दी गई की मुख्यमंत्री भूपेश बघेल व महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अनिला भेड़िया की मानसा थी,  कि रक्षाबंधन के पावन अवसर पर बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम अंतर्गत समस्त जनप्रतिनिधियों को राखी बांधा जाए, जिसके अंतर्गत आज इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया, इसके अतिरिक्त आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए विभाग से मोबाइल दिया जा रहा है जिसका वितरण भी समस्त जनप्रतिनिधियों के द्वारा किया गया, इसके पश्चात सेक्टर पर्यवेक्षक श्रीमती शिल्पा अग्रवाल द्वारा अध्यक्ष श्रीमती प्रभाव पटेल व उपाध्यक्ष कृष्ण मुरारी तिवारी को राखी बांधी गई, इसके अतिरिक्त सभी वार्ड पार्षद श्याम सुंदर पोद्दार, नागेंद्र जायसवाल, अजय जायसवाल, शिवनारायण यादव, सपन महतो, श्रीमती जफरून निशा, श्रीमती गोरी केरकेट्टा, श्रीमती सुनैना विश्वकर्मा आदित्य राज डेविड, हमीदा बानो, पप्पू हुसैन, अजमुद्दीन अंसारी, को संबंधित वार्ड के कार्यकर्ता द्वारा राखी बांधी गई, वह बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का संदेश दिया गया, कार्यक्रम की अंतिम कड़ी में अध्यक्ष व समस्त वार्ड पार्षदों द्वारा अपने आंगनबाड़ी केदो के कार्यकर्ताओं को मोबाइल वितरण किया गया, कार्यक्रम के सफल बनाने में कार्यकर्ता रुखसाना, दीपू रजक, नीलू खटीक, रीमा सेन, रितु सिन्हा, गीता, शांति कोल, प्रियंका ,सरिता मसीह, सुधा विश्वकर्मा, रोहिणी, प्रेमशिलाकेशरवानी, शारदा ताम्रकार, राधा भट्टाचार्य, संध्या जयसवाल,पुष्पा, मार्था, बेबी विश्वकर्मा शाइस्ता परवीन, अनीता, प्रिया ,सरोज वैश्य का  महत्वपूर्ण भूमिका रही ।

विज्ञापन

जरूरी खबरें