Advertisment

21st November 2026

BREAKING NEWS

यहां गुनाह हवा के छिपाये जाते हैँ..... चिराग खुद नहीं बुझते, बुझाये जाते हैं....

राष्ट्र सेवा,स्वच्छता एवं भाईचारे के साथ काम करे - रामनरेश राय

जनजातीय वीरों का त्याग और बलिदान देश कभी नहीं भूलेगा, उनके योगदान को सदैव मिलेगा सम्मान: रेणुका सिंह

धान खरीदी, वन अधिकार पट्टा, भूमि अभिलेख सुधार, पेंशन एवं लंबित भुगतान सहित विभिन्न समस्याओं को लेकर पहुंचे 14 आवेदक

धान खरीदी, पीएम सूर्य घर योजना, पेयजल, स्वास्थ्य एवं ग्रामीण विकास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश

: पत्रकार राईस अहमद हत्याकांड वाले मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी आरजू को मध्यप्रदेश के ब्यौहारी से किया गिरफ्तार

मनेन्द्रगढ़।एमसीबी। पत्रकार राईस अहमद हत्याकांड वाले मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी आरजू को मध्यप्रदेश के ब्यौहारी से किया गिरफ्तार । आरोपी को यह आभास हो गया था कि अब पकड़ा जाऊंगा वह गुजरात भागने की तैयारी में था । आरोपी आरजू के पास से खून के छीटे वाले कपड़े किये जप्त । हत्या में प्रयुक्त चाकू को पुलिस ने बोरीडांड के पास पुलिया से किया बरामद । मामले मे, अशोक वाडेगांवकर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने बताया कि 16 मई को स्थानीय पत्रकार राईस अहमद की लाश मौहरीपारा के पास बरामद हुई थी उसमे सकीना को पहले गिरफ्तार कर के हमने जेल भेज दिया है । सकीना से पूछताछ पर बताया कि आरजू और खुशी रात में आये थे, उसी के कहने पर राईस अहमद की हत्या की थी ,आरजू से पूछताछ पर बताया कि घटना वाले दिन सकीना ने टेलीफोन करके बताया कि आप वह से आ जाओ एक काम करना है । तो बोली इसको खत्म करना पड़ेगा यह तुम्हारे खिलाफ मुझे उच्चका रहा है । की बयान देने पड़ेंगे की मेरे साथ गलत काम किया है मेरा अपहरण किया है, मैं ये बयान देना नही चाहती इसलिए तुमको इसको मारना पड़ेगा, सकीना के द्वार प्रेरित किये जाने पर आरजू अपने फुफेरे भाई के साथ यह रात्रि में पहुँचा, सकीना ने रास्ता बताया कि मैं यह खड़ी हु आ जाओ । उसके कहने पर ये उसके घर मे प्रवेश किये है आरोपी से पूछताछ करने पर बताया कि वह रात्रि लगभग तीन बजे पहुँचे और पूरी वारदात करके चार बजे निकल गये ।

विज्ञापन

जरूरी खबरें