Advertisment

8th June 2026

BREAKING NEWS

कलेक्टर संतन देवी जांगड़े ने साइकिल चलाकर दिया स्वस्थ जीवन का संदेश, हजारों कदमों के साथ गूंजा फिट इंडिया का संकल्प

निकाय कर्मचारियों की बैठक संपन्न, अनिश्चितकालीन हड़ताल की रणनीति पर हुई चर्चा

जंगलों की मुस्कान और अनाथ बच्चों की दुआओं के बीच मना जनसेवक का जन्मोत्सव

योगधारा शिविर का भव्य समापन, चिकित्सा विशेषज्ञों एवं सहयोगकर्ताओं का हुआ सम्मान

केल्हारी में बीज और कीटनाशक दुकानों पर औचक छापा, नियमों की धज्जियां उड़ाने वालों को कारण बताओ नोटिस जारी!

: सीने में जुनूं ,आखों में श्रमेव जयते की चमक रखों, शोषणकारी की सांसे थम जाये, आवाज में वो धमक रखों- विक्रमा सिंह

Admin Sat, Sep 28, 2024

अनूपपुर l दोस्तों मनुष्य का कर्तव्य है प्रयास करना और प्रयास करना, सफलता, संयोग और वातावरण पर निर्भर करता है । व्यक्ति के जीवन में महत्वकांक्षा ,आशा और आकर्षण से भरा हुआ है । सीने में जुनूं , आखों में श्रमेव जयते की चमक रखों । शोषणकारी की सांसे थम जाये, आवाज में वो धमक रखों । उक्त उदगार आज बिजुरी में वार्ड नम्बर 14 में इण्टक के प्रदेश सचिव विक्रमा सिंह ने कार्यकर्ताओं को शहीद सरदार भगत सिंह के जयन्ती के अवसर पर कहाँ l श्री सिंह ने तेजभान यादव इण्टक के नगर सचिव द्वारा आयोजित कार्यक्रम में कहाँ कि मज़दूर हीतार्थ कोई नेता बोलने नहीं आयेगा l हम सब को मिल कर अब अपने कल्याण कारी विषयों को चिन्हित कर खुद ही पहल करना होगा l ब्लाक महामंत्री अशोक तिवारी ने कविता के चंद पंतियो से इण्टकजनों उत्साह भरने के पाया पुरजोर प्रयास किये l वही नगर इण्टक अध्यक्ष समेश यादव ने भी सरदार भगत सिंह का स्मरण करते हुये उनके जीवन से प्रेरणा लेकर मज़दूरो के पक्ष में खड़ा होने की बात कही l इण्टक जिला अध्यक्ष बालेन्द्र सिंह ने कार्यकर्ताओं को संबोधन करते हुये कहा कि निजी डाक्टरों के गैर जिम्मेदार रवैये से मज़दूर के बच्चा मर गये l नगर के जिम्मेदार नेतृत्व मौन क्यों है हम सब को मिलकर जाँच की माँग सरकार से करने की आवश्यकता है l इस कार्यक्रम में तेजभान सिंह परिहार नगर महामंत्री ,सोनू सिंह जिला कोषाध्यक्ष , सुरज केवट, भागवत प्रसाद केवट, अरविन्द चौधरी, भोला विश्वकर्मा, बलराम कुशवाहा, प्रेमलाल, गुरुदयाल चन्द्रा, सन्दीप सेन आदि शामिल रहे l

विज्ञापन

जरूरी खबरें