Advertisment

7th November 2026

BREAKING NEWS

डोमनापारा में लगा जागरूकता शिविर, ग्रामीणों को दी गई निःशुल्क कानूनी सहायता की जानकारी

विकसित भारत युवा संसद में गूंजा ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ का मुद्दा, युवाओं ने रखे विचार

जिनको सूरज मेरी चौखट से मिला करता था.... अब वो खैरात में देते हैं उजाले मुझको....

साइकिलिंग से स्वस्थ शरीर और स्वच्छ पर्यावरण का संदेश दिया सतीश ने

एसी कॉपर पाइप चोरी का माल खरीदने वाला कबाड़ी गिरफ्तार

राष्ट्रीय विधिक सेवा दिवस पर : डोमनापारा में लगा जागरूकता शिविर, ग्रामीणों को दी गई निःशुल्क कानूनी सहायता की जानकारी

Praveen Nishee Sat, Nov 7, 2026

मनेंद्रगढ़। एमसीबी। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार राष्ट्रीय विधिक सेवा दिवस के अवसर पर ग्राम पंचायत डोमनापारा में विधिक साक्षरता एवं जनजागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। 6 नवंबर 2026 को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा जारी पत्र क्रमांक 1318 के परिपालन में आयोजित इस शिविर में ग्राम पंचायत की सरपंच श्रीमती मानमती सिंह उपस्थित रहीं।

शिविर में मनेंद्रगढ़ थाना क्षेत्र में कार्यरत अधिकार मित्र अजय विश्वकर्मा एवं थाना झगड़ाखाड़ से अंजनी यादव ने संयुक्त रूप से ग्रामीणों को विधिक जानकारी प्रदान की। इस दौरान राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (नालसा) एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (सालसा) द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। जागृति योजना एवं संवाद के माध्यम से ग्रामीणों को उनके कानूनी अधिकारों, कर्तव्यों तथा शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से अवगत कराया गया।

शिविर में विशेष रूप से आर्थिक रूप से कमजोर एवं जरूरतमंद लोगों के लिए उपलब्ध निःशुल्क कानूनी सहायता की जानकारी देते हुए हेल्पलाइन नंबर 15100 के बारे में बताया गया। ग्रामीणों को समझाया गया कि जरूरत पड़ने पर वे इस हेल्पलाइन के माध्यम से निःशुल्क विधिक सहायता प्राप्त कर सकते हैं।

त्योहारों के सीजन और धान कटाई के व्यस्त समय के बावजूद ग्रामीणों ने अपना समय निकालकर शिविर में सहभागिता की तथा कानूनी अधिकारों एवं सरकारी योजनाओं से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त कीं। शिविर में ग्रामीणों की उपस्थिति रही और उन्हें कानून के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया गया।

विज्ञापन

जरूरी खबरें