Advertisment

6th November 2026

BREAKING NEWS

विकसित भारत युवा संसद में गूंजा ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ का मुद्दा, युवाओं ने रखे विचार

जिनको सूरज मेरी चौखट से मिला करता था.... अब वो खैरात में देते हैं उजाले मुझको....

साइकिलिंग से स्वस्थ शरीर और स्वच्छ पर्यावरण का संदेश दिया सतीश ने

एसी कॉपर पाइप चोरी का माल खरीदने वाला कबाड़ी गिरफ्तार

विधायक रेणुका सिंह ने किया अवलोकन, आधुनिक तकनीकों से पानी को शुद्ध करने की प्रक्रिया से रूबरू हुए नागरिक

युवा संसद में 200 से अधिक युवाओं की भागीदारी : विकसित भारत युवा संसद में गूंजा ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ का मुद्दा, युवाओं ने रखे विचार

Praveen Nishee Fri, Nov 6, 2026

मनेंद्रगढ़।एमसीबी। भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय की पहल ‘मेरा युवा भारत’ (MY Bharat) के तत्वावधान में 4 नवम्बर को शासकीय लाहिड़ी महाविद्यालय चिरमिरी में विकसित भारत युवा संसद 2026-27 का आयोजन किया गया। ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ विषय पर आयोजित युवा संसद में 200 से अधिक युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था, चुनावी प्रक्रिया तथा संवैधानिक पहलुओं पर अपने विचार प्रस्तुत किए। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में लोकतांत्रिक चेतना, नेतृत्व क्षमता और संसदीय परंपराओं की समझ विकसित करना रहा।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नगर पालिक निगम चिरमिरी के महापौर रामनरेश राय उपस्थित रहे। इस अवसर पर मेरा युवा भारत के सहायक निदेशक चहल कैलाशिया, महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. आरती तिवारी, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष अंकित शर्मा, मनीष खटीक, वीरेंद्र कुमार, प्रेमा कुजूर, अजय कुमार सोनी, राहुल सिंह एवं डॉ. रजनी सेठिया सहित अन्य अतिथि उपस्थित रहे।

एक साथ चुनाव कराने की अवधारणा पर युवाओं ने किया मंथन

युवा संसद के दौरान प्रतिभागियों ने ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ की अवधारणा पर अपने विचार रखते हुए लोकसभा और राज्य विधानसभाओं के चुनाव एक साथ कराने की संवैधानिक एवं प्रशासनिक संभावनाओं पर चर्चा की। युवाओं ने चुनावी खर्च, प्रशासनिक व्यवस्थाओं, नीतिगत निरंतरता तथा लोकतांत्रिक प्रक्रिया पर पड़ने वाले संभावित प्रभावों जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर तर्कपूर्ण विचार प्रस्तुत किए। इस दौरान विभिन्न दृष्टिकोणों पर संवाद के माध्यम से युवाओं को लोकतांत्रिक विमर्श और संसदीय कार्यप्रणाली को समझने का अवसर मिला।

युवाओं में नेतृत्व और संवैधानिक समझ विकसित करने पर जोर

कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने कहा कि युवा पीढ़ी राष्ट्र निर्माण की महत्वपूर्ण शक्ति है। लोकतंत्र को सशक्त बनाने के लिए युवाओं में संवैधानिक मूल्यों की समझ, तार्किक चिंतन, नेतृत्व क्षमता और सामाजिक उत्तरदायित्व का विकास आवश्यक है। युवा संसद जैसे आयोजन विद्यार्थियों को राष्ट्रीय महत्व के विषयों पर अपनी बात रखने, दूसरों के विचारों को समझने और लोकतांत्रिक मर्यादाओं के अनुरूप संवाद करने का मंच प्रदान करते हैं।

कार्यक्रम में मेरा युवा भारत के कार्यालय सहायक राजीव साहू तथा वॉलंटियर्स प्रगति, सुकन्या, पूजा और शिवानी सहित 200 से अधिक युवाओं ने सक्रिय भागीदारी निभाई। आयोजन के माध्यम से युवाओं को लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं के प्रति जागरूक करते हुए विकसित भारत के निर्माण में सक्रिय योगदान देने के लिए प्रेरित किया गया।

विज्ञापन

जरूरी खबरें