Advertisment

16th August 2026

BREAKING NEWS

स्वतंत्रता दिवस समारोह अत्यंत गरिमामय, उत्साहपूर्ण एवं राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत वातावरण में मनाया गया

18.75 करोड़ की लागत से बनेगा एमसीबी का नया एकीकृत जिला कार्यालय भवन, 22 माह में होगा निर्माण

शान से लहराया तिरंगा, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने ली परेड की सलामी

ध्वजारोहण, देशभक्ति गीतों से गूंजा परिसर; प्रेस पार्क में हुआ वृक्षारोपण

पूर्व कोरिया रियासत में स्वतंत्रता आंदोलन (पूर्व कोरिया रियासत जिसमें वर्तमान एमसीबी व कोरिया जिले का ऐतिहासिक विवरण)

: नगर पालिका क्षेत्र में सफाई मित्र सुरक्षा शिविर का हुआ आयोजन

Admin Tue, Oct 1, 2024

मनेन्द्रगढ़।एमसीबी। नगर पालिका मनेंद्रगढ़ क्षेत्र में शासन के दिशा निर्देशानुसार स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती प्रभा पटेल के मार्गदर्शन एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्रीमती मुक्ता चौहान के निर्देशानुसार में आज सफाई मित्र सुरक्षा शिविर एवं स्वच्छता शपथ का आयोजन किया गया। विदित हो कि 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलने वाले स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत नगर पालिका मनेन्द्रगढ़ में स्वच्छता के क्षेत्र में जन जागरूकता लाने के उद्देश्य से विभिन्न स्वच्छता गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। उक्त स्वच्छता शिविर में सभी स्वच्छता कर्मचारियों के साथ-साथ स्वच्छता शपथ दिलाया गया। इस अवसर पर निकाय के उप अभियंता पवन कुमार साहू, स्वच्छता प्रभारी विजय मिश्रा, सफाई दरोगा मुनताज अहमद, विनोद चतुर्वेदी, सेंटर प्रभारी मो. अजीज, मनीष कुशवाहा, मनोज यादव, मोबाइल मेडिकल यूनिट के समस्त स्टॉफ, निकाय के अन्य अधिकारी कर्मचारीगण, स्वच्छता दीदी एवं बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।

विज्ञापन

जरूरी खबरें