Advertisment

10th October 2026

BREAKING NEWS

कभी तो अपने अंदर भी कमियां ढूंढिये साहब.... कब तक झाँकते रहोगे दूसरों के गिरेबान में....

चनवारीडांड स्कूल के बच्चों ने उत्साहपूर्वक लिया हिस्सा, विजेताओं को किया गया पुरस्कृत

टीबी के खिलाफ समय पर जांच, नियमित उपचार और पोषण ही जीत की कुंजी- श्याम बिहारी जायसवाल

हिंद मजदूर सभा के प्रतिनिधि अख्तर जावेद उस्मानी की लगातार पहल के बाद अक्टूबर से LPG फ्यूल अलाउंस की केंद्रीकृत दर लागू

प्रथम SING फोरम 2026 में राज्य को ₹43,250 करोड़ के FDI निवेश की प्रतिबद्धताएं मिलीं

स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर : ध्वजारोहण, देशभक्ति गीतों से गूंजा परिसर; प्रेस पार्क में हुआ वृक्षारोपण

Praveen Nishee Sat, Aug 15, 2026

मनेंद्रगढ़। एमसीबी। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर एमसीबी प्रेस क्लब के पत्रकार भवन में प्रवीण निशी द्वारा ध्वजारोहण किया गया। उपस्थित पत्रकारों एवं अतिथियों ने राष्ट्रध्वज को सलामी देते हुए देश की एकता, अखंडता और स्वतंत्रता के मूल्यों को स्मरण किया।

समारोह के दौरान विजय इंग्लिश मीडियम स्कूल की छात्राओं ने देशभक्ति गीतों की मनमोहक प्रस्तुति दी। छात्राओं की प्रस्तुतियों से पूरा परिसर राष्ट्रप्रेम की भावना से ओत-प्रोत हो गया। उपस्थित लोगों ने छात्राओं के उत्साह और प्रस्तुति की सराहना की।

स्वतंत्रता दिवस समारोह के अवसर पर प्रेस पार्क में वृक्षारोपण कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। पत्रकारों ने विभिन्न पौधे रोपकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। साथ ही लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल एवं संरक्षण का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में पत्रकारों सतीश गुप्ता,रंजीत सिंह ,सुरेश मिनोचा,धीरेन्द्र विश्वकर्मा ,राकेश बंसल,राजेश सिन्हा,अरुण श्रीवास्तव,गुरदीप अरोरा,तौसीफ रजा,खगेंद्र यादव,अशोक खुजुर,लवकांत जयसवाल,विनोद तिवारी की उपस्थिति रही। समारोह ने राष्ट्रप्रेम और पर्यावरण संरक्षण—दोनों संकल्पों को एक साथ मजबूत संदेश दिया।

विज्ञापन

जरूरी खबरें