Advertisment

29th September 2026

BREAKING NEWS

पौष्टिक थाली, अन्नदान एवं हितग्राही संवाद के साथ आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं का हुआ सम्मान

एसईसीएल चिरमिरी क्षेत्र ने चलाया विशेष सफाई अभियान, मंदिर समिति को दिए डस्टबिन व स्वच्छता किट

वाटरप्रूफ पंडाल में होगा भव्य आयोजन, 27 सितंबर को शाम 5:30 बजे सजेगी संगीत संध्या

बंदियों की सुविधाओं, भोजन की गुणवत्ता एवं जेल में भेदभाव की स्थिति का लिया जायजा

मैं वो दरिया हूँ, हर बूंद भंवर है जिसकी.. तुमने अच्छा ही किया, मुझसे किनारा करके..

कक्षा आठवीं के सहायक वाचन में गोंडवाना मरीन फॉसिल्स पार्क -डॉ.पांडेय : फॉसिल्स पार्क की कहानी पाठ्यक्रम में आने से छात्र-छात्राओं के साथ-साथ अभिभावकों को मिलेगा लाभ

Praveen Nishee Mon, Jul 27, 2026

मनेंद्रगढ़। एमसीबी। शासकीय हाई स्कूल पिपरिया के राज्यपाल पुरस्कृत व्याख्याता डॉ. विनोद पांडे द्वारा रचित कहानी राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) छत्तीसगढ़ रायपुर द्वारा प्रकाशित कक्षा आठवी की सहायक वाचन की पुस्तक में सम्मिलित की गई है।

छत्तीसगढ़ हिंदी प्रसार भारती के अध्यक्ष बलदाऊ राम साहू के कुछ दिनों पूर्व मनेंद्रगढ़ प्रवास के दौरान गोंडवाना फॉसिल्स पार्क का दौरा किया था तभी उन्होंने डॉ. पांडेय से फॉसिल्स पार्क के ऊपर कहानी लिखने का आग्रह किया था, ताकि पाठ्यक्रम में सम्मिलित किया जा सके। श्री साहू राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद के विषय विशेषज्ञ भी है।

फॉसिल्स पार्क की कहानी पाठ्यक्रम में आने से छात्र-छात्राओं के साथ-साथ अभिभावकों को भी इसकी जानकारी होगी।

डॉ पांडेय ने स्वरचित गोंडवाना फॉसिल्स पार्क की कहानी पाठ्यक्रम में सम्मिलित होने पर राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद रायपुर की टीम का आभार व्यक्त किया है साथ ही विश्वास व्यक्त किया है कि यह छत्तीसगढ़ के प्रमुख पर्यटन स्थल के रूप में प्रसिद्ध होगा। उन्होंने बताया कि कहानी में मनेंद्रगढ़ के अन्य पर्यटन स्थल राम वन गमन पथ, सीतामढ़ी हर चौका, अमृतधारा जलप्रपात, रमदहा जलप्रपात, सिद्ध बाबा पर्वत, राॅक पेंटिंग, जगन्नाथ मंदिर जैसे पर्यटन स्थलों का भी जिक्र है

ज्ञात हो डॉ पांडेय मनेंद्रगढ़-चिरमिरी- भरतपुर जिले के पर्यटन पुरातत्व एवं संस्कृति विभाग के जिला नोडल अधिकारी भी है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें