Advertisment

12th October 2026

BREAKING NEWS

एआई और फ्यूचर स्किल्स की जानकारी लेकर मनेंद्रगढ़ पहुंची कौशल विकास यात्रा 2026, विद्यार्थियों को मिला करियर मार्गदर्शन

एस आईं आर में छूटे तथा नये मतदाता के नाम जोड़ने हेतु जागरूकता अभियान

सेवा संकल्प अभियान नदी-घाट स्वच्छता और प्लास्टिक मुक्ति का दिया संदेश, जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने की सहभागिता

कभी तो अपने अंदर भी कमियां ढूंढिये साहब.... कब तक झाँकते रहोगे दूसरों के गिरेबान में....

चनवारीडांड स्कूल के बच्चों ने उत्साहपूर्वक लिया हिस्सा, विजेताओं को किया गया पुरस्कृत

: अपनी तीसरी सभा को अंबिकापुर में संबोधित करने देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आ रहे हैं

अम्बिकापुर।सरगुजा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज सुबह 8:30 बजे राजभवन रायपुर से प्रधानमंत्री मोदी रायपुर एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे। वे 8:45 बजे रायपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। 8:55 बजे रायपुर एयरपोर्ट से रायगढ़ के लिए उड़ान भरेंगे। सुबह 9:35 बजे रायगढ़ एयरपोर्ट पहुंचेंगे और वहां से 9:40 बजे अंबिकापुर के लिए उड़ान भरेंगे। 10.35 बजे अंबिकापुर हेलीपैड पर उनका विमान उतरेगा। 10:40 बजे अंबिकापुर हेलीपैड से सड़क मार्ग से पीजी कालेज मैदान पहुंचेंगे। 10:45 से 11:25 तक आमसभा को संबोधित करेंगे। यहां से वे रायगढ़ एयरपोर्ट के लिए रवाना हो जाएंगे। बता दें कि अपनी तीसरी सभा को अंबिकापुर में संबोधित करने देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आ रहे हैं। इससे पहले 2013 में बीजेपी व एनडीए के उम्मीदवार के रूप में तथा 2018 में विधानसभा चुनाव के दौरान कालेज मैदान पर आयोजित जन सभा में नरेन्द्र मोदी चुनाव प्रचार करने आए थे। सभा में प्रधानमंत्री के साथ मंच पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव सिंह, मंत्री रामविचार नेताम, श्याम बिहारी जायसवाल, लक्ष्मी राजवाडे सहित संभाग के सभी विधायकगण उपस्थित रहेंगे। प्रधानमंत्री के आगमन और विदाई के समय लगभग 100 लोगों को मुलाकात का अवसर मिलेगा।

विज्ञापन

जरूरी खबरें