Advertisment

29th October 2026

BREAKING NEWS

अप्रवासी भारतीय चंद्रकांत पटेल की अनूठी पहल, छात्राएं घर-घर जाकर बांट रहीं उपहार

युवा अनजाने में नशे की जाल में फंस रहे हैं, उनको बचाना हम सब की सामूहिक जिम्मेदारी है- डॉ.तेजकांत सोनकर

बाल अधिकारों, सुरक्षा एवं संरक्षण के प्रति विद्यार्थियों को किया गया जागरूक

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन करते हुए उनका पुतला दहन किया

मनेन्द्रगढ़ में मनाया गया असाटी दिवस समारोह, सामाजिक एकता का दिया संदेश

: नवीन संसद भवन के उद्घाटन समारोह में डॉ. इन्दु जैन राष्ट्र गौरव ने "जैन धर्म" का प्रतिनिधित्व किया

Admin Mon, May 29, 2023

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी  के सानिध्य में दिल्ली में आयोजित "नवीन संसद भवन" के ऐतिहासिक उद्घाटन समारोह में 28 मई 2023 को सुबह 9 बजे से 9.30 तक आयोजित "सर्वधर्म प्रार्थना सभा" में जैनधर्म का गौरवपूर्ण प्रतिनिधित्व करते हुए डॉ० इन्दु जैन राष्ट्र गौरव जन-जन के कल्याण के लिए विशेष प्रार्थनाएं की। जैनदर्शन, प्राकृत भाषा के प्रसिद्ध विद्वान प्रो. फूलचन्द जैन 'प्रेमी' एवं विदुषी डॉ. मुन्नी पुष्पा जैन,वाराणसी की सुपुत्री तथा समाजसेवी  राकेश जैन की धर्मपत्नी हैं। आप जैनधर्म-दर्शन-संस्कृति, प्राकृत-संस्कृत-हिन्दी-अपभ्रंश भाषा एवं साहित्य, ब्राह्मी लिपि, शाकाहार तथा भारतीय संस्कृति के संरक्षण-संवर्धन के लिए राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय रूप में निरंतर प्रचार-प्रसार का कार्य कर रहीं हैं। डॉ. इन्दु को अनेक पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है। ज्ञातव्य है कि आपने नवीन संसद भवन के भूमि पूजन पर भी जैन धर्म का गौरवपूर्ण प्रतिनिधित्व करते हुए सर्वप्राचीन प्राकृत एवं संस्कृत भाषा में प्रार्थना की थी एवं पुन: नवीन संसद भवन में जैन प्रार्थना के स्वर गूँजेंगे।

विज्ञापन

जरूरी खबरें