Advertisment

28th June 2026

BREAKING NEWS

नारी राग-रंग महोत्सव हसदेव एरिया–2026 का रंगारंग समापन, प्रतिभाओं का हुआ भव्य सम्मान

सोमनाथ स्वाभिमान सांस्कृतिक यात्रा छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक चेतना,राष्ट्रीय गौरव एवं भारतीय मूल्यों के लिए नई चेतना

भवन में तेज डीजे से वार्डवासी परेशान, पुलिस से कार्रवाई की मांग

सियासत हो या फिर शतरंज, दोनों का नियम ये है.... बली प्यादों की चढ़ती है, वजीरों को बचाने में....

तेलनदी से ढोर्रा बांध जोड़ो अभियान चलाने की जरूरत है, हो सके तो क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों को सत्याग्रह आंदोलन करना चाहिए

: मैनपुरी की गालीबाज जेल अधीक्षक कोमल मंगलानी का वीडियो वायरल, डीजी जेल ने दिए जांच के आदेश

Admin Sun, May 7, 2023

मैनपुरी / मैनपुरी जेल अधीक्षक के एक कार्यक्रम के दौरान खुलेआम गाली- गलौच का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के मुताबिक, अम्बेडकर जयंती के मौके पर जेल लाइन में एक कार्यक्रम का आयोजन किया था। इस कार्यक्रम में मैनपुरी जेल अधीक्षक कोमल मंगलानी भी कार्यक्रम में पहुंची थी। कार्यक्रम के दौरान जेल अधीक्षक कोमल मंच पर ही मौजूद थीं। उसी दौरान कुछ पुलिसकर्मी आपस में बात करने लगे। इसे देख कर जेल अधीक्षक कोमल मंगलानी का पारा हाई हो गया। वह चिल्ला पड़ीं। उन लोगों पर फटकार लगाते हुए उन्हें भला-बुरा सुना दिया। जेल अधीक्षक यही नहीं रुकी। उन्होंने कहा तुम लोगों गाली देने का मन करता है। वीडियो में जिन गालियों का प्रयोग है, उसे यहां पर लिख पाना संभव नहीं है। उन्होंने सिपाहियों को वाहियात श्रेणी का करार दे दिया। बताया जा रहा है कि कार्यक्रम को लेकर चंदा न मिलने से जेल अधीक्षक नाराज थीं।
वायरल वीडियो में जेल अधीक्षक कहती दिख रही हैं कि आप लोगों ने इंट्रेस्ट नहीं लिया, इसलिए तैयारियां उतनी उम्दा नहीं दिख रही। उन्होंने पिछली बार के कार्यक्रम का जिक्र किया। जेल अधीक्षक ने कहा कि ये बड़े शर्म की बात है, आप लोगों ने सहयोग नहीं किया। हमारे संविधान के लिए उन लोगों ने इतना कुछ किया। आप लोगों के पास 100, 200, 500 रुपए नहीं हैं। सेम ऑन यू...। इन लोगों ने घर- घर जाकर सहयोग के लिए कहा। आप लोगों में इतनी तमीज नहीं है कि आप इन लोगों का सहयोग करें। जेल अधीक्षक ने यह भी आरोप लगाया कि 50, 100 रुपए तो आप बंदी को थप्पड़ मार कर ले लेते हैं। सिपाहियों में से किसी ने जेल अधीक्षक का वीडियो शूट कर लिया। इसे इंटरनेट पर डाल दिया। इंटरनेट पर अपलोड होते ही वीडियो वायरल हो गया। अब इस मामले में डीजी जेल ने जांच के आदेश दे दिया है।
जेल अधीक्षक कोमल का वीडियो वायरल होने के बाद जेल डीजी ने इस मामले की जांच के आदेश जारी कर दिए हैं। डीजी जेल की ओर से ट्वीट कर कहा गया है कि मीडिया में मैनपुरी जेल अधीक्षक कोमल मंगलानी का एक वीडियो प्रसारित हो रहा है। इसकी जांच के लिए वरिष्ठ जेल अधीक्षक, सहारनपुर अमिता दुबे को नामित किया गया है। वे पूरे मामले की जांच कर अपनी रिपोर्ट देंगी। इस रिपोर्ट के आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी। जेल अधीक्षक कोमल सोशल मीडिया पर अपने स्वैग से हर किसी को हैरान करती रही हैं। उनके काफी फॉलोअर्स हैं। लेकिन, अब वायरल वीडियो के फेर में वह फंसती दिख रही हैं।

विज्ञापन

जरूरी खबरें