Advertisment

29th June 2026

BREAKING NEWS

108 एम्बुलेंस में गूंजी नवजात की किलकारी

मनेन्द्रगढ़ में पल्स पोलियो अभियान का आगाज, नपा अध्यक्ष प्रतिमा यादव ने बच्चों को पिलाई 'दो बूंद जिंदगी की'

नारी राग-रंग महोत्सव हसदेव एरिया–2026 का रंगारंग समापन, प्रतिभाओं का हुआ भव्य सम्मान

सोमनाथ स्वाभिमान सांस्कृतिक यात्रा छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक चेतना,राष्ट्रीय गौरव एवं भारतीय मूल्यों के लिए नई चेतना

भवन में तेज डीजे से वार्डवासी परेशान, पुलिस से कार्रवाई की मांग

ईएमटी किरण खाखा की सूझबूझ से सुरक्षित हुआ प्रसव : 108 एम्बुलेंस में गूंजी नवजात की किलकारी

Praveen Nishee Mon, Jun 29, 2026

मनेन्द्रगढ़/केल्हारी। 108 संजीवनी एम्बुलेंस सेवा ने एक बार फिर अपनी त्वरित एवं जीवनरक्षक सेवा का परिचय दिया। ग्राम बड़का बहरा की 23 वर्षीय गर्भवती महिला फुलकुवर का सुरक्षित प्रसव एम्बुलेंस के भीतर ही कराया गया।

जानकारी के अनुसार, फुलकुवर को अचानक तेज प्रसव पीड़ा होने पर परिजनों ने तत्काल 108 एम्बुलेंस सेवा को सूचना दी। सूचना मिलते ही केल्हारी स्थित 108 एम्बुलेंस की टीम मौके पर पहुंची और महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र केल्हारी ले जाने के लिए रवाना हुई।

रास्ते में प्रसव पीड़ा अत्यधिक बढ़ जाने से आपात स्थिति बन गई। ऐसे समय में एम्बुलेंस में तैनात ईएमटी किरण खाखा ने धैर्य, सूझबूझ और अपने प्रशिक्षण का परिचय देते हुए एम्बुलेंस के भीतर ही सुरक्षित प्रसव कराया।

फुलकुवर ने 3.1 किलोग्राम वजन की स्वस्थ बच्ची को जन्म दिया। प्रसव के बाद जच्चा और नवजात दोनों पूरी तरह स्वस्थ पाए गए। इसके बाद दोनों को आगे की देखभाल एवं उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र केल्हारी में सुरक्षित भर्ती कराया गया।

सुरक्षित प्रसव के बाद फुलकुवर एवं उनके परिजनों ने 108 एम्बुलेंस सेवा और ईएमटी किरण खाखा का आभार व्यक्त करते हुए उनकी तत्परता, समर्पण और मानवीय संवेदनशीलता की सराहना की।

यह घटना एक बार फिर साबित करती है कि 108 एम्बुलेंस सेवा केवल मरीजों को अस्पताल तक पहुंचाने का माध्यम नहीं, बल्कि आपातकालीन परिस्थितियों में प्रशिक्षित स्वास्थ्यकर्मियों की तत्परता और दक्षता से अनमोल जीवन बचाने वाली महत्वपूर्ण सेवा भी है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें